{"_id":"5c361e44bdec2256c106edc0","slug":"71547050564-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल निगम कर्मियों का कार्य बहिष्कार तीसरे दिन भी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल निगम कर्मियों का कार्य बहिष्कार तीसरे दिन भी जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कोटद्वार। तीन माह से वेतन न मिलने से भड़के उत्तराखंड पेयजल निगम कर्मचारी महासंघ से जुड़े कर्मचारी बुधवार को लगातार तीसरे दिन भी कार्य बहिष्कार पर रहे। हड़ताली कर्मचारियों ने जल निगम की यांत्रिक शाखा देवी रोड में राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती, उनका अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। कर्मचारियों की हड़ताल से कोटद्वार में पेयजल निगम की तीनों शाखाओं में कामकाज ठप हो गया है। जरूरी काम से विभाग में आने वाले दूरदराज के लोगों को बैरंग लौटना पड़ रहा है।
उत्तराखंड पेयजल निगम महासंघ के प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर बुधवार को लगातार तीसरे दिन भी कोटद्वार की तीनों शाखाओं के पेयजल निगम कर्मचारी बेमियादी कार्य बहिष्कार पर रहे। यांत्रिक शाखा के समक्ष कर्मचारियों ने धरना-प्रदर्शन कर शासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन की अगुवाई नगर इकाई के अध्यक्ष नागेंद्र सिंह नेगी और सचिव अंकित कंडवाल ने की।
धरना-प्रदर्शन में अतुल शर्मा, नवीन प्रसाद, रवींद्र सिंह पंवार, नितिन नेगी, प्रदीप बौड़ाई, संजीव नेगी, महेश चंद्र, कल्पना देवी, महेश चंद्र, कमला देवी आदि मौजूद थे।