फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   हर्षू ने कांडी को हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

हर्षू ने कांडी को हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

Wed, 02 Jan 2019 10:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jan 2019 10:18 PM IST
विज्ञापन
हर्षू ने कांडी को हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह
यमकेश्वर। अजमीर उदयपुर गेंद मेला एवं सांस्कृतिक समिति थलनदी की ओर से पॉलिटेक्निक कालेज थलनदी के खेल मैदान में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन बुधवार को हर्षू ने कांडी को हरा क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन

बुधवार को पॉलिटेक्निक कालेज के खेल प्रांगण में कांडी ओर हर्षू की टीमों के बीच मुकाबला हुआ। हर्षू के कप्तान अनिल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। हर्षू की टीम ने निर्धारित 15 ओवर में 7 विकेट खोकर 90 रन बनाए। निर्धारित लक्ष्य का पीछा करने उतरी कांडी की टीम 12 वें ओवर में 41 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। हर्षू के बिरखा ने 19 रन बनाए और एक विकेट भी चटकाया। उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। मेला समिति के अध्यक्ष अनिल नेगी ने बताया कि 3 जनवरी गुरुवार को किंग्स इलेवन थलनदी और अचानक क्लब पौखाल के बीच में मुकाबला खेला जाएगा। इस मौके पर ग्राम प्रधान जयहरी राजवीर सिंह नेगी, दीपक चंद्रा, सुशील नौटियाल, शैलेंद्र रावत, महेश गौड, बृजमोहन गौड़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed