फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी कांगेस: सूर्यकांत

प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी कांगेस: सूर्यकांत

Wed, 19 Dec 2018 10:16 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 19 Dec 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी कांगेस: सूर्यकांत
कोटद्वार। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि प्रदेश सरकार का डबल इंजन सीज हो गया है। विकास कार्य ठप हो गए हैं। सरकार हवाई एंबुलेंस की बात कर रही है, लेकिन सरकार की गलत नीतियों के कारण स्वास्थ्य सेवाएं धराशाई हो गई हैं। जिला अस्पतालों में बर्न वार्ड नहीं हैं। प्रदेश की बिगड़ती हालत सुधारने के लिए एक जनवरी से कांग्रेेस प्रदेेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरोध में सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगी। आंदोलन की शुरुआत पौड़ी जिले से की जाएगी।
विज्ञापन

बुधवार को कोटद्वार में आयोजित पत्रकार वार्ता में कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने केंद्र सरकार पर देश की जनता को भ्रमित करने का आरोप लगाया। कहा कि राफेल सौदे के तहत कांग्रेस ने एक जहाज का 526 करोड़ में सौदा किया था, लेकिन भाजपा यह बताने को तैयार नहीं है कि उसकी कीमत चार गुनी कैसे हो गई। कांग्रेस इस मामले मेें शुरुआत से ही जेपीसी से जांच की मांग कर रही है, लेकिन भाजपा ने सुप्रीम कोर्ट में झूठे सबूत देकर फैसला अपने पक्ष में करा दिया। जब तक जेपीसी से राफेल प्रकरण की जांच नहीं हो जाती तब तक कांग्रेस अपने स्टैंड पर कायम रहेगी। इसके लिए कांग्रेस कार्यकर्ता घर घर जाकर भाजपा के इस घोटाले को उजागर करेंगे। इस अवसर पर नगर निगम पार्षद आशा चौहान, अनिल बडोला, बीएस रावत, गुड्डू चौहान, रूपन नेगी, सुरेंद्र सिंह नेेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

.
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed