फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   विदेशी परिंदों की तरह पर्यटकों को भी भाएगा लैंसडौंन का जंगल: हरक

विदेशी परिंदों की तरह पर्यटकों को भी भाएगा लैंसडौंन का जंगल: हरक

Fri, 07 Dec 2018 09:55 PM IST
Updated Fri, 07 Dec 2018 09:55 PM IST
विज्ञापन
विदेशी परिंदों की तरह पर्यटकों को भी भाएगा लैंसडौंन का जंगल: हरक
कोटद्वार। लैंसडौन वन प्रभाग के कोटड़ी रेंज के सनेह फारेस्ट गेस्ट हाउस में शुक्रवार को तीन दिवसीय बर्ड फेस्टिवल का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ आगाज हुआ। बर्ड फेस्टिवल का शुभारंभ वन एवं पर्यावरण मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने किया। इसके बाद देसी-विदेशी पर्यटकों को कोल्हूचौड़ और सनेह के जंगलों के विभिन्न ट्रैकिंग रूटों पर देसी-विदेशी परिंदों के दीदार कराए गए। फेस्टिवल में पहले से पंजीकृत देशी विदेशी 80 पर्यटकों ने हिस्सा लिया, जिनके लिए वन विभाग की ओर से भुगतान के आधार पर व्यवस्थाएं की गई थीं।
विज्ञापन

फेस्टिवल का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि वन मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने कहा कि कार्बेट और राजाजी नेशनल पार्क के बीच स्थित लैंसडौन वन प्रभाग जैव विविधता और वन्यजीवों के लिए ही नहीं, बल्कि देसी विदेशी पक्षियों के अद्भुत संसार के लिए भी जाना जाता है। कहा कि कोटद्वार में पहली बार हो रहे बर्ड फेस्टिवल का इको टूरिज्म में खास महत्व है। उन्होंने कहा कि विदेशी परिंदों की तरह पर्यटकों को भी लैंसडौन का जंगल भाएगा।
विज्ञापन

वन मंत्री ने कहा कि जल्द ही कोटद्वार और दुगड्डा में 90 लाख रुपये की लागत से कार्बेट पार्क के प्रवेश द्वारों का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया पूरी की जा चुुकी है। सनेह में 20 करोड़ की लागत से इको टूरिज्म कॉरपोरेशन रिजॉर्ट बनने जा रहा है, जिसमें कांटिनेटल कैंटीन खोली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लैंसडौन वन प्रभाग के डीएफओ वैभव कुमार सिंह ने कहा कि कोटद्वार को बर्ड वाचिंग कैपिटल के रूप में विकसित किया जाएगा। एक हजार युवाओं का स्किल डेवलपमेंट कर उन्हें रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। इस मौके पर जीजीआईसी कोटड़ीढांग और डीएवी के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं। महोत्सव में बर्ड वाचर राजीव बिष्ट, शैवाल रावत, अंबिका मिश्रा, सरगम मेहरा, दीपक रावत, अंजली बिष्ट, मनोज नेगी आदि को सम्मानित भी किया गया। महोत्सव में राजीव बिष्ट की फोटो गैलरी, नेहाल हैंडीक्राप्ट, श्री तिमली विद्या पीठ के गढ़वाली व्यंजन, डिजिटल कर्व हैंडीक्राप्ट के स्टालों को भी पर्यटकों ने खूब पसंद किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुमन कोटनाला, भाजपा जिलाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह बिष्ट, पूर्व ब्लॉक प्रमुख भुवनेश खर्कवाल, कालागढ़ टाइगर रिजर्व के डीएफओ एके त्रिपाठी, एसडीएम कमलेश मेहता, पूर्व पालिकाध्यक्ष रश्मि राणा आदि मौजूद रहे। संचालन कोटद्वार रेंज के रेंज अधिकारी आरपी पंत ने किया।

फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed