{"_id":"5bfc290bbdec2241c0593bc6","slug":"71543252235-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंद्रप्रकाश बने दैनिक श्रमिक सविंदा आउटसोर्स श्रमिक संघ के प्रदेश अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंद्रप्रकाश बने दैनिक श्रमिक सविंदा आउटसोर्स श्रमिक संघ के प्रदेश अध्यक्ष
Updated Mon, 26 Nov 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। दैनिक श्रमिक संविदा आउटसोर्स श्रमिक संघ के प्रांतीय अधिवेशन के दूसरे सत्र में नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया गया।
रविवार देर शाम को वन विभाग के अरण्य सभागार में आयोजित अधिवेशन के दूसरे सत्र में उत्तराखंड कार्मिक शिक्षक आउटसोर्स मोर्चा के मुख्य संयोजक ठाकुर प्रह्लाद सिंह की मौजूदगी और राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के के प्रांतीय उपाध्यक्ष राकेश तिवारी की देखरेख में प्रदेश की नई कार्यकारिणी का चुनाव हुआ। इसमें चंद्रप्रकाश को अध्यक्ष, पवन रावत को महासचिव व चंद्रकांत जोशी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रोहित बड़थ्वाल को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा सुरेश चंद्र को संरक्षक, देवेंद्र को कार्यकारिणी अध्यक्ष, दीपक रावत को उपाध्यक्ष गढ़वाल, कुरुमेघ सिंह को उपाध्यक्ष कुमांऊ और जय सिंह भंडारी को संयुक्त सचिव मनोनीत किया गया। इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष चंद्रप्रकाश ने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं का प्रमुखता के साथ समाधान करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। इस अवसर पर मोर्चा के मंडल संयोजक हर्षमोहन नेगी, नरेश सिंह, ओमवीर सिंह, टीएस रावत व नरेंद्र सिंह चौहान आदि मौजूद थे।
-फोटोे