{"_id":"5bf44fc1bdec2269424c1b05","slug":"71542737857-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुगड्डा नगर पालिका चुनाव में निर्दलीयों ने लहराया परचम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुगड्डा नगर पालिका चुनाव में निर्दलीयों ने लहराया परचम
Updated Tue, 20 Nov 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुगड्डा/कोटद्वार। नगर पालिका दुगड्डा के चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशियों ने परचम लहराया। अध्यक्ष ही नहीं यहां सभासद के चारों पदों पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत हासिल की। अध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी भावना चौहान ने जीत दर्ज की। उन्हें कुल 623 वोट मिले।
मंगलवार को सुबह आठ बजे से राजकीय महाविद्यालय कोटद्वार में हुई नगर पालिका दुगड्डा के चुनाव की मतगणना में अध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी भावना चौहान ने सर्वाधिक 623 वोट प्राप्त कर जीत हासिल की। भावना चौहान ने 408 वोट से भाजपा प्रत्याशी उमा जुयाल को हराया। दूसरे नंबर पर रही भाजपा प्रत्याशी उमा जुयाल को 215 और कांग्रेस प्रत्याशी जशोदा बड़ोला को 162 वोट मिले। वहीं, सभासद पद पर भी निर्दलीय उम्मीदवारों का दबदबा रहा। सभासद पद के लिए वार्ड-1 से निर्दलीय प्रत्याशी दीपक ध्यानी, वार्ड नंबर-2 में निर्दलीय प्रत्याशी आशा देवी, वार्ड नंबर-3 में निर्दलीय प्रत्याशी अनीता गौड़ और वार्ड नंबर-4 से निर्दलीय प्रत्याशी धर्मेंद्र कुमार गोयल ने जीत हासिल की। यहां कुल 1029 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया था। मात्र एक वोटर ने नोटा का प्रयोग किया, जबकि 28 वोट रद्द हुए।
-फोटो