{"_id":"5bba3d11867a5514bd29ab4b","slug":"71538931985-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गढ़वाल जीप-टैक्सी यूनियन के अमरदीप अध्यक्ष और मेहरबान बने सचिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गढ़वाल जीप-टैक्सी यूनियन के अमरदीप अध्यक्ष और मेहरबान बने सचिव
Updated Sun, 07 Oct 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। गढ़वाल जीप-टैक्सी समिति के चुनाव में अमरदीप सिंह रावत अध्यक्ष और मेहरबान सिंह चौहान सचिव चुने गए। समर्थकों ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों के साथ मिठाई बांटकर और फूल मालाएं पहनाकर खुशी मनाई।
गढ़वाल जीप टैक्सी समिति के लिए रविवार को यहां हिंदू पंचायती धर्मशाला में मतदान हुआ। इसमें समिति से जुड़े दुगड्डा, कांडी, लैंसडौन, भाबर, डाडामंडी, राजबाट, तुनखाल, जमेली, कांडाखाल, भंवासी, नालीखाल, बंचूरी, नजीबाबाद व हरिद्वार के 392 वाहन चालकों में से 342 ने मतदान किया। मतदान के बाद शाम तीन बजे से मतगणना प्रारंभ हुई। मतगणना के बाद देर शाम चुनाव अधिकारी जगदंबा प्रसाद जोशी ने परिणामों की घोषणा की। अध्यक्ष पद पर अमरदीप सिंह रावत ने 207 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी महेंद्र सिंह नेगी को 90 मतों से पराजित किया। उपाध्यक्ष पद पर मनोज पटवाल ने विक्रम सिंह तड़ियाल को 36 मतों से हराया। सचिव पद पर मेहरबान सिंह चौहान ने मुकेश भट्ट को 23 मतों से हराया। कोषाध्यक्ष पद पर सोहन सिंह नेगी ने सुमन सिंह रावत को 52 मतों से पराजित किया। अध्यक्ष पद पर तीन, उपाध्यक्ष पद पर पांच, सचिव और कोषाध्यक्ष पद पर तीन-तीन प्रत्याशियों ने नामांकन कराया था। चुनाव समिति में मेहरबान सिंह रावत, राधाबल्लभ कोठियाल, गब्बर सिंह बिष्ट, देवेंद्र सिंह चौहान व जगमोहन सिंह नेगी शामिल रहे।
-फोटो