{"_id":"5bb259bd867a5570e956203c","slug":"71538415037-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसओजी टीम ने गुलदार की खाल के साथ एक व्यक्ति को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसओजी टीम ने गुलदार की खाल के साथ एक व्यक्ति को दबोचा
Updated Mon, 01 Oct 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। लैंसडौन वन प्रभाग की एसओजी टीम ने गुलदार की खाल को बेचने के लिए ले जाते समय एक व्यक्ति को दबोच लिया। पूछताछ के लिए आरोपी को कोटद्वार रेंज लाया गया। मंगलवार को आरोपी को लैंसडौन न्यायालय में पेश किया जाएगा।
लैंसडौंन वन प्रभाग के डीएफओ वैभव सिंह ने बताया कि ट्रैफिक इंडिया संस्था नई दिल्ली की सूचना पर उप प्रभागीय वन अधिकारी लैंसडौन एसके दुबे की अगुवाई में वन विभाग की एसओजी टीम ने आरोपी की खोजबीन शुरू की। उन्होंने बताया कि सूचना से मिलते जुलते हुलिया का एक व्यक्ति सोमवार को सतपुली बस अड्डे में घूमता हुआ दिखाई दिया। इस पर उसे दबोचकर उसके बैग की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान बैग में एक पुरानी साड़ी में लिपटी गुलदार की खाल बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम की विभिन्न धाराओं में चालान कर दिया गया है। पूछताछ में आरोपी ने स्वयं को कोट ब्लॉक के जमुनाखाल निवासी राजेंद्र लाल पुत्र सतीश लाल बताया। आरोपी को मंगलवार को न्यायालय लैंसडौन में पेश किया जाएगा। एसओजी टीम में डिप्टी रेंजर अनुराग जुयाल, सतविंदर सिंह, उपराजिक भूपेंद्र सिंह रौतेला, राहुल चमोली, वन अधिकारी इसरार अहमद, बालम सिंह, भारत सिंह बिष्ट, कुलदीप सिंह नेगी व वन आरक्षी जगदीश सिंह चौहान शामिल रहे।
-फोटो