{"_id":"5b8584cd42c79246361b1bd4","slug":"71535476941-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंटर भगवत सिंह हत्याकांड का मास्टर मांइड सतपाल गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंटर भगवत सिंह हत्याकांड का मास्टर मांइड सतपाल गिरफ्तार
Updated Tue, 28 Aug 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
कोटद्वार। पेंटर भगवत सिंह हत्याकांड का मास्टर माइंड उसका साला सतपाल सिंह आखिरकार कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़ ही गया। पुलिस ने सतपाल को नजीबाबाद चौक से गिरफ्तार किया है। पुलिस कई दिनों से उसकी तलाश में दबिश दे रही थी।
कोतवाल उत्तम सिंह जिमिवाल ने बताया कि गत 21 अप्रैल को पेंटर का काम करने वाले भगवत सिंह की उसके साले सतपाल सिंह ने अन्य लोगों के साथ मिलकर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद शव ग्रास्टनगंज के ईदगाह गदेरे में फेंककर वे फरार हो गए। पुलिस इस मामले में मृतक की पत्नी सुनीता देवी, प्रेमी शहाबुद्दीन, जमील, जाकिर आलम, मो. आसिफ और मो. अहसान को गिरफ्तार कर चुकी है। एसएचओ ने बताया कि हत्याकांड का मास्टर माइंड सतपाल फरार चल रहा था। मंगलवार को कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर उसे सुबह करीब 10:45 बजे नजीबाबाद चौक से गिरफ्तार कर लिया। सतपाल की गिरफ्तारी के लिए मृतक के भाई मुन्नू सिंह की अगुवाई में परिजन 16 अगस्त को कोटद्वार भ्रमण पर आए एसएसपी जगतराम जोशी से मिले। एसएसपी के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने हत्याकांड के मास्टर माइंड सतपाल सिंह निवासी ग्राम कोटरा, थाना नगीना जिला बिजनौर यूपी की गिरफ्तारी के लिए टीम के गठन के आदेश दिए थे।
-फोटो