{"_id":"5b005a804f1c1bdb408b6841","slug":"71526749824-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किराएदारों का सत्यापन न कराने वालों पर गिरी गाज, 14 के काटे चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किराएदारों का सत्यापन न कराने वालों पर गिरी गाज, 14 के काटे चालान
Updated Sat, 19 May 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशनपुर (कोटद्वार)। कलालघाटी पुलिस ने शनिवार को जशोधरपुर इंडस्ट्रियल एरिया से सटे गांवों में किराएदारों का सत्यापन कार्यक्रम चलाया। सत्यापन अभियान के दौरान 14 दुकानों और मकान मालिकों ने अपने किराएदारों का सत्यापन नहीं कराया था, जिनका पुलिस ने कोर्ट का चालान किया।
कलालघाटी पुलिस चौकी इंचार्ज विवेक राठी ने बताया कि झंडीचौड़ पूर्वी और हल्दूखाता क्षेत्र में करीब सौ घरों और दुकानों में जाकर किरायेदारों और बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन किया। इस दौरान सत्यापन नहीं कराने वाले 14 ग्रामीणों का एक लाख, चालीस हजार रुपये के चालान काटा गया। उन्होंने सभी से शीघ्र अपने किराएदारों का सत्यापन कराने की अपील की है। कहा कि किराएदारों का सत्यापन न कराने वाले भवन स्वामियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। अब प्रत्येक सप्ताह के शनिवार को सत्यापन की कार्रवाई करेगी।