{"_id":"5aaaa8f34f1c1bb6758b593e","slug":"71521133811-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब दुगड्डा और नजदीक के गांवों को मिला शुद्धपेयजल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब दुगड्डा और नजदीक के गांवों को मिला शुद्धपेयजल
Updated Thu, 15 Mar 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुगड्डा। पालिका क्षेत्र और निकटवर्ती ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को नदी के दूषित पेयजल से शीघ्र निजात मिल सकेगी। क्षेत्रीय विधायक रितु भूषण खंडूड़ी के प्रयास से डाडामंडी रोड पर आमडाली के पास 50 लाख रुपये की लागत से जलसंस्थान ने नई पेयजल योजना पर काम शुरू कर दिया है।
वर्ष 1996 में पालिका दुगड्डा क्षेत्र और विकास खंड दुगड्डा के ग्रामीणों को पेयजल की आपूर्ति के लिए दुगड्डा के निकट डाडामंडी रोड पर आमडाली में योजना स्थापित की गई थी, जिसमें लंगूरगाड़ नदी के पानी को टैंक में एकत्र कर पंपिंग योजना से गोदी स्थित जल संग्रहण टैंक में एकत्र किया जाता रहा है। बरसात में क्षेत्रवासियों को नदी के दूषित पानी का उपयोग करना मजबूरी बन गई थी। बजट मिलने के बाद जल संस्थान ने 26 फरवरी से पुरानी योजना के निकट नई योजना का श्रीगणेश किया। विभाग ने 250 फुट गहराई तक बोरिंग कर शुद्ध पेयजल निकाला है। दुगड्डा नगर मंडल अध्यक्ष सौरभ गुप्ता ने बताया कि उन्होंने क्षेत्रवासियों की समस्या को विधायक रितु भूषण खंडूड़ी के समक्ष रखी थी, विधायक ने स्वयं आमाडाली में पूर्व स्थापित पेयजल योजना की बदहाल स्थिति को देखा था। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने योजना की स्थापना के लिए करीब 50 लाख का बजट स्वीकृत कर दिया। उधर, जलसंस्थान के ईई आरसी रमोला ने बताया कि दुगड्डा नगर व निकटवर्ती ग्रामीण क्षेत्रवासियों को शुद्ध पेयजल मुहैया कराने के लिए राज्य वित्त से 50 लाख का बजट स्वीकृत हुआ था। उसी के अनुरूप आमडाली में बोरिंग का कार्य संपन्न कराया गया है।