फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   सुखरौ नदी पर हुए अतिक्रमण पर चला प्रशासन का डंडा

सुखरौ नदी पर हुए अतिक्रमण पर चला प्रशासन का डंडा

Sun, 11 Feb 2018 10:36 PM IST
Updated Sun, 11 Feb 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
सुखरौ नदी पर हुए अतिक्रमण पर चला प्रशासन का डंडा
कोटद्वार। ग्राम पंचायत सिमलचौड़ के अंतर्गत सुखरौ नदी के किनारे हुए रविवार को अतिक्रमण पर जिलाधिकारी के निर्देश पर प्रशासन का डंडा चला। अधिकारियों ने अवैध रूप से नदी किनारे बनी खनन श्रमिकों की एक झोपड़ी और टायलेट का पिट तोड़ दिया। तहसीलदार ने अतिक्रमणकारी को दोबारा झोपड़ी बनाने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

नदी में हो रहे अतिक्रमण के चलते स्थानीय नागरिकों ने डीएम से शिकायत की थी। इसके बाद डीएम के निर्देश पर तहसीलदार सीएस रावत पुलिस फोर्स के साथ सिमलचौड़ स्थित सुखरौ पुल के नीचे पहुंचे। प्रशासन और पुलिस को आते देेख झोपड़ी वाले भाग खड़े हुए। राजस्व कर्मियों ने तहसीलदार और पुलिस की मौजूदगी में झोपड़ी को तोड़ डाला और उसके पास नदी में बना टायलेट के पिट को मिट्टी से भर कर अतिक्रमण हटाया।
विज्ञापन

स्थानीय नागरिक रमेश कुमार टम्टा, गिंदी दास, बृजमोहन कनियाल व जयपाल सिंह ने प्रशासन पर अतिक्रमणकारियों के खिलाफ उचित कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया। कहा कि उनके द्वारा डीएम के समक्ष शिकायत किए जाने के बाद प्रशासन के अधिकारी हरकत में आए। उन्होंने खानापूर्ति के लिए एक झोपड़ी तोड़ी, लेकिन उनके जाने के बाद फिर से अतिक्रमणकारियों द्वारा झोपड़ी को बना लिया गया। बताया कि सुखरौ पुल के पास यूपी से आए श्रमिकों के पास किसी प्रकार का पहचान पत्र नहीं है और न ही उनका पुलिस सत्यापन किया गया है। इसके कारण ग्राम पंचायत में खतरा बना हुआ है। शिकायत के बाद भी प्रशासन इस पर ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, तहसीलदार सीएस रावत ने बताया कि लोगों की शिकायत के बाद सुखरौ पुल के पास से अतिक्रमण हटाया गया है। दोबारा से झोपड़ी बनाने पर कार्रवाई की जाएगी।

-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed