{"_id":"5a80774b4f1c1b8c268b9a7d","slug":"71518368587-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व शिक्षक के इलाज के लिए युवाओं ने जुटाया चंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व शिक्षक के इलाज के लिए युवाओं ने जुटाया चंदा
Updated Sun, 11 Feb 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
कोटद्वार। भाबर के उमरावनगर निवासी सात युवकों ने किडनी खराब होने के बाद इलाज कराने में असमर्थ सरस्वती विद्या मंदिर के पूर्व शिक्षक गोपाल दत्त गौड़ के इलाज के लिए 35 हजार रुपये का चंदा एकत्र कर किया है।
मानपुर निवासी पूर्व शिक्षक गोपाल दत्त गौड़ का पिछले चार वर्ष से दोनों किडनी खराब होने की स्थिति में इलाज चल रहा है।
अमर उजाला ने ‘शिक्षक को मदद की दरकार’ शीर्षक के साथ खबर को प्रकाशित किया। खबर को पढ़ने के बाद उमरावनगर के युवाओं ने पूर्व शिक्षक की आर्थिक मदद की ठानी। युवा वरुण ईष्टवाल, तरुण ईष्टवाल, सचिन रावत, गौरव केष्टवाल, महादेव, सौरभ रावत और अमन रावत ने 35 हजार का चंदा एकत्र कर लिया है।
युवा वरुण ईष्टवाल ने बताया कि उन्होंने मानपुर के पूर्व शिक्षक के घर पर जाकर उनके साथियों द्वारा एकत्र की गई 35 हजार रुपये की धनराशि सौंपी। उन्होंने अन्य युवाओं और सामाजिक संगठनों से भी पूर्व शिक्षक की आर्थिक मदद करने की अपील की है।
विज्ञापन
- फोटो