{"_id":"5a6a11814f1c1b7f268b65c5","slug":"71516900737-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटद्वार के झंडाचौक में स्थापित हुआ 65 फिट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटद्वार के झंडाचौक में स्थापित हुआ 65 फिट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज
Updated Thu, 25 Jan 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। यहां एतिहासिक झंडा चौक पर 65 फीट ऊंचा तिरंगा हर घड़ी लहराएगा। गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले बृहस्पतिवार को झंडा चौक पर प्रदेश के वन मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने यह झंडा फहराया। ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदेमातरम’ का उद्घोष करते हुए सैकड़ों लोग इस पल के गवाह बने।
यह राष्ट्रीय ध्वज वाल ऑफ काइंडनेस संस्था द्वारा स्थापित किया गया है। संस्था के संस्थापक मनोज नेगी के निर्देशन में सुबह से ही झंडाचौक पर इसकी तैयारियां शुरू हो गई थी। विभिन्न विद्यालयों की बैंड पार्टियों ने अपने विद्यालय से झंडाचौक तक मार्च पास्ट किया और झंडाचौक पर अपनी देशभक्ति को प्रदर्शित किया। शाम करीब चार बजे समारोह के मुख्य अतिथि वन मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने यह राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
कार्यक्रम में वन मंत्री ने इसे ऐतिहासिक पल बताते हुए कहा कि अब जाकर सही मायने में कोटद्वार के हृदयस्थल झंडाचौक को पहचान मिली है। उन्होंने संस्था के प्रयासों की सराहना की। मनोज नेगी ने कहा कि संस्था के दो वर्षों के प्रयास से आज क्षेत्र के देशभक्तों का सपना पूरा हुआ है। तिरंगे पर रात को एलईडी लाइट की व्यवस्था की गई है, जिससे लोग हर समय राष्ट्रीय ध्वज के दर्शन कर पाएंगे।
विज्ञापन
इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता भुवनेश खर्कवाल, राजेंद्र प्रसाद अंथवाल, नगर पालिका की निवर्तमान अध्यक्ष रश्मि राणा, आमिर अहमद कादरी, मयंक कोठारी, उमेश त्रिपाठी, विनोद रावत, सुरेंद्र गुसाईं, संस्था सदस्य सोनू नेगी, अंकुर अग्रवाल, सोनू जखमोला, रजनीश रावत, पायल ठाकुर, राकेश मोहन भट्ट, यीशु नेेगी, जानकी प्रसाद धस्माना आदि मौजूद थे।
इंसेट
आर्मी बैंड की देश भक्ति की धुनों ने बांधा समां
कोटद्वार के झंडाचौक पर इस ऐतिहासिक पल में आर्मी के बैंड ने अपनी देश भक्ति की धुनों से माहौल भक्तिमय किया। आर्मी के जवानों की गढ़वाली गीतों और देश भक्ति गीतों की धुनों पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के युवा अपने आप को रोक नहीं पाए और हाथ में तिरंगा लेकर वे खूब थिरके।