फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   नगर निगम के विरोध में कोटद्वार-भाबर में भड़का आंदोलन

नगर निगम के विरोध में कोटद्वार-भाबर में भड़का आंदोलन

Wed, 13 Dec 2017 10:33 PM IST
Updated Wed, 13 Dec 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
नगर निगम के विरोध में कोटद्वार-भाबर में भड़का आंदोलन
कोटद्वार। नगर निगम के विरोध में ग्रामीणों का आंदोलन चारों पटवारी क्षेत्रों में फैल गया है। बुधवार को नगर निगम विरोध संघर्ष समिति और यूकेडी के बैनर तले ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं ने कोटद्वार भाबर की चारों पटवारी चौकियों में धरना-प्रदर्शन किया। भाबर के नंदपुर में उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने नगर निगम के शासनादेश को वापस लेने की मांग की, ऐसा नहीं होने पर उग्र आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

बुधवार को नगर निगम विरोध संघर्ष समिति के बैनर तले ग्रामीण देवी मंदिर स्थित सुखरौ पट्टी की पटवारी चौकी और कुंभीचौड़ स्थित सनेह पट्टी की पटवारी चौकी में एकत्र हुए। उन्होंने प्रदेश सरकार पर जनभानाओं की अनदेखी का आरोप लगाते हुए जमकर प्रदर्शन किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने प्रदेश सरकार पर तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाया। कहा कि सरकार बिना ग्रामीणों की राय जाने असंवैधानिक तरीके से उन पर जबरन नगर निगम थोप रही है। नगर निगम का मामला कोर्ट में चल रहा है, कोर्ट ने सरकार को जवाब देने का नोटिस दिया था, लेकिन अभी तक प्रदेश सरकार ने कोर्ट को जवाब नहीं दिया है। ऐसे में नगर निगम बनने का औचित्य नहीं है।
विज्ञापन

इस अवसर पर मोर्चा उपाध्यक्ष प्रवेंद्र सिंह रावत, विजय ध्यानी, महानंद ध्यानी, प्रदीप नेगी, संजय पंथवाल, अंजू पुंडीर, चिरंजीलाल घिल्डियाल, प्रदीप मिश्रा, सतीश जदली, सुदर्शन रावत, योगंबर सिंह नेगी, विजय कंडारी, वीरेंद्र थलेड़ी, सुनीता पंवार, सुशीला देवी, निर्मला देवी, सुमित्रा तिवारी, सर्वेश्वरी पुंडीर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, उत्तराखंड क्रांति दल ने नगर निगम के विरोध में नंदपुर स्थित मोटाढांक पट्टी की पटवारी चौकी और कलालघाटी पटवारी चौकी में धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने मांग नहीं माने जाने पर सड़कों पर उतरने की चेतावनी दी। इस अवसर पर यूकेडी के संरक्षक डा. शक्तिशैल कपरवाण ने नगर निगम के विरोध में चल रहे आंदोलन को जनता और सरकार के बीच की लड़ाई बताया।

इस अवसर पर यूकेडी के जिलाध्यक्ष जगदीपक सिंह रावत, श्रवण सिंह रावत, हरीश द्विवेदी, पुष्कर रावत, बलम सिंह नेगी, कैलाशचंद्र जोशी, रोहित केष्टवाल, नंदकिशोर नौडियाल, विक्रम रावत, रजत बडोला, राजेंद्र सिंह रावत, भगत सिंह नेगी आदि मौजूद थे।
.
- फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed