{"_id":"5a315d704f1c1bc5758b8d5b","slug":"71513184624-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भालू ने गोशाला तोड़कर दो दुधारू गायों को मारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भालू ने गोशाला तोड़कर दो दुधारू गायों को मारा
Updated Wed, 13 Dec 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमकेश्वर। यमकेश्वर ब्लाक के ग्राम पंचायत खेड़ा मल्ला में मंगलवार रात भालू ने गोशाला को तोड़कर दो दुधारू गायों को मार डाला। भालू के गाय को मारने से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
ग्राम पंचायत खेड़ा मल्ला में मंगलवार रात करीब 12 बजे कांती देवी की गोशाला की छत तोड़कर भालू अंदर घुसा और उसने वहां बंधी दो गायों को मार डाला। सुबह जब कांती देवी गोशाला में पहुंची तो गोशाला को टूटा और उसके अंदर गायों के मरे होने का नजारा देख उसके होश उड़ गए। उसने इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। सूचना पर पहुंचे वन विभाग से फोरेस्ट गार्ड प्रेम सिंह नेगी ने घटना स्थल पर जाकर इसकी सूचना लालढांग रेंज को दी। प्रधान संगठन अध्यक्ष दिनेश भट्ट तथा ग्राम प्रधान खेडा मल्ला सुनील कुमार ने वन विभाग से जंगली भालू को पकड़ने और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है।