फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   बीडीसी बैठक में छाए रहे बिजली, पानी, सड़क और शिक्षा के मुद्दे

बीडीसी बैठक में छाए रहे बिजली, पानी, सड़क और शिक्षा के मुद्दे

Wed, 22 Nov 2017 10:46 PM IST
Updated Wed, 22 Nov 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
बीडीसी बैठक में छाए रहे बिजली, पानी, सड़क और शिक्षा के मुद्दे
यमकेश्वर। यमकेश्वर ब्लाक सभागार में आयोजित बीडीसी बैठक में बिजली, पानी, सड़क और शिक्षा संबंधी मुद्दे छाए रहे। ब्लाक प्रमुख कृष्णा नेगी की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रतिनिधियों को पिछली बैठक में उठी समस्याएं और उनके समाधान की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

बीडीसी बैठक में बाल विकास अधिकारी बिथ्याणी ने आंगनबाड़ी केंद्र माला, जयहरी और गुंडी मल्ली में आंगनबाड़ी केंद्र स्वीकृत होने की जानकारी दी। कहा कि भवन न होने के कारण परेशानी हो रही है। ग्राम प्रधान तल्ला बणास विनोद सिंह ने स्वास्थ्य सुरक्षा कार्ड न बनने, क्षेत्र पंचायत सदस्य सीला महावीर सिंह ने ग्राम ठांगर में उज्जवला योजना के गैस कनेक्शन न मिलने, ग्राम प्रधान टोला दिनेश भट्ट ने यमकेश्वर ब्लाक में नेट कनेक्टिविटी ठीक न होने, ग्राम प्रधान सरवालरौड़ सुमित्रा देवी ने प्राथमिक विद्यालय सरवालरौड़ और ग्राम डाबर में काफी समय से पेयजल किल्लत का मामला उठाया।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य हरि सिंह भंडारी ने ठुंडा-रणचूला मोटर मार्ग निर्माण, ग्राम प्रधान धारकोट जगमोहन सिंह ने कौड़िया-किमसार मोटर मार्ग के निर्माण शुरू होने की जानकारी मांगी। ग्राम प्रधान खेड़ा मल्ला सुनील कुमार ने दुबड़ा-तौलसारी मोटर मार्ग का कार्य शुरू नहीं होने का मामला उठाया। ग्राम प्रधान ढुगांधार जगदीश प्रसाद ने बंचूरी-बिथ्याणी मोटर मार्ग पर कार्य नहीं होने का मामला उठाया है। जिला पंचायत सदस्य हरि सिंह भंडारी ने तिलधारखाल-यमकेश्वर मोटर मार्ग की मरम्मत की मांग की। क्षेत्र पंचायत सदस्य बुकंडी सुदेश जोशी ने बुकंडी-विंधवासिनी मोटर मार्ग पर कार्य नहीं होने का मामला उठाया। ग्राम प्रधान उड्डा राजेश सिंह ने बिजली के बिल जमा करने के लिए न्याय पंचायत स्तर पर कैंप लगाने और ग्राम प्रधान तल्ला बणास विनोद सिंह ने ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में स्कूली बच्चों के साथ कोई शिक्षक न भेजने का मामला उठाते हुए शिक्षा विभाग से कार्रवाई की मांग की गई। ग्राम प्रधान गुंडी मल्ली राजपाल सिंह ने विद्यालयों में समय पर शिक्षकों के न आने का मामला उठाया। ग्राम प्रधान आवई मुकेश कुमार ने ग्राम पंचायत में बिजली के पुराने पोलों को बदलने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्येष्ठ प्रमुख विनोद डबराल ने दमराड़ा में विद्युत पोलों पर तार लगाने, क्षेत्र पंचायत सदस्य तोली धन सिंह राणा ने नीलकंठ क्षेत्र में विद्युत विभाग द्वारा पेड़ों की लौंपिंग नहीं करने से उपजी परेशानी बताई। उन्होंने भुवनेश्वरी तोक में विद्युतीकरण करवाने की मांग की। ग्राम प्रधान बघाला चंदन सिंह ने समय पर बिजली के बिल न मिलने का मामला उठाया। ब्

ब्लाक प्रमुख कृष्णा नेगी ने बैठक में आए सभी अधिकारियों से समय पर जनप्रतिनिधियों की समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी राजपाल सिंह नेगी, ज्येष्ठ प्रमुख विनोद डबराल, जिला पंचायत सदस्य हरि सिंह भंडारी समेत विभिन्न विभागों से आए अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
.
जारी
महेंद्र सिंह बिष्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed