फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   600 मी. दौड़ में कांति, मनोज, निशा और अजय ने बाजी मारी

600 मी. दौड़ में कांति, मनोज, निशा और अजय ने बाजी मारी

Sat, 18 Nov 2017 10:50 PM IST
Updated Sat, 18 Nov 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
600 मी. दौड़ में कांति, मनोज, निशा और अजय ने बाजी मारी

विज्ञापन
दुगड्डा। न्याय पंचायत स्तरीय खेल महाकुंभ के अंतिम दिन फाइनल मुकाबलों का आयोजन किया गया। जिसमें ब्लाक के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में दमखम दिखाया। प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
शनिवार को जीआईसी दुगड्डा के क्रीड़ा मैदान में आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में अंडर 10 की छात्रा वर्ग की 400 मी. दौड़ में काजल (दुगड्डा) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग में रोहित (जमरगड्डी), अंडर 14 बालिका वर्ग में निधी (जमरगड्डी), बालक वर्ग में रविराम (आमसौड़), अंडर 17 बालिका वर्ग में निशा (जमरगड्डी), बालक वर्ग में राजेश (अमतोली) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

600 मीटर अंडर 14 बालिका वर्ग में कांति जुयाल (झवाणा), बालक वर्ग में मनोज (दुगड्डा), अंडर 17 बालिका वर्ग में निशा रावत (जमरगड्डी), बालक वर्ग में अजय (जुवा) ने बाजी मारी। लंबी कूद अंडर 10 बालक वर्ग में मो0 परवेज (बूंगधार), बालिका वर्ग में जिया खातून (बूंगधार), अंडर 14 बालिका वर्ग में सिमरन (मांटेसरी), बालक वर्ग में सागर (जीआईसी दुगड्डा), अंडर 17 बालिका वर्ग में पूजा (फतेहपुर), गोला फेंक अंडर 14 बालक वर्ग में रविराय (आमसौड़) बालिका वर्ग में कांति (आमसौड़), अंडर 17 बालक वर्ग में रजत (साझासैण), कबड्डी अंडर 14 प्रतियोगिता में राजकीय उच्चतर प्राथमिक विद्यालय उमरैला, अंडर 17 में साझासैण विजेता रहा। इस अवसर पर जीआईसी के प्रधानाचार्य गिरीश चंद्र खर्कवाल, खेल प्रतियोगिता के संयोजक विपिन चौहान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed