{"_id":"59986c2b4f1c1b76678b45c2","slug":"71503161387-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटद्वार, धुमाकोट और लैंसडौन में डाक सेवकों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटद्वार, धुमाकोट और लैंसडौन में डाक सेवकों का प्रदर्शन
Updated Sat, 19 Aug 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार/धुमाकोट/लैंसडौन। सातवें वेतनमान समेत चार सूत्रीय मांगों के समर्थन में अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल शनिवार को चौथे दिन भी जारी रही। डाक सेवकों की हड़ताल से ग्रामीण क्षेत्रों में डाक वितरण कार्य चरमरा गया है। कोटद्वार, धुमाकोट और लैंसडौन में अधीनस्थ उपडाकघरों और शाखा डाकघरों के ग्रामीण डाक सेवकों ने शनिवार को जोरदार प्रदर्शन कर मांगों के निराकरण की मांग की। शनिवार को लैंसडौन में 15 उपडाकघरों से पंहुचे ग्रामीण डाक सेवकों ने कार्य बहिष्कार कर प्रधान डाकघर के गेट पर केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। डाक सेवक केंद्र सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ जमकर बरसे। प्रदर्शनकारियों में विनोद सिंह रावत, बचन सिंह, सुनील अमोला, प्रेमलाल, आलम सिंह, उमेश चंद्र, प्रीती देवी, संगीता देवी, सुधीर सिंह आदि शामिल थे।
कोटद्वार के मुख्य डाकघर परिसर में संगठन के जिला सहायक सचिव बलवंत सिंह के नेतृत्व में दुगड्डा ब्लाक के उपडाकघर और शाखा डाकघरों में कार्यरत ग्रामीण डाक सेवकों ने केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। इस अवसर पर बीरा देवी, निर्मला थलेड़ी, मंजू देवी, प्राची रावत, पूर्णिमा कोटनाला, ग्रामीण डाक सेवक गणेश चंद्र, चंद्रमोहन सजवाण, जगदीश पोखरियाल, राजेंद्र सिंह, नागेंद्र भारद्वाज आदि मौजूद थे। उधर, धुमाकोट में भी ग्रामीण डाकसेवक संघ के पूर्व प्रांतीय उपाध्यक्ष केशर सिंह रावत की अध्यक्षता में धरना-प्रदर्शन कर कार्य बहिष्कार जारी रहा। इस मौके पर शिशुपाल सिंह, सुदर्शन सिंह, प्रीति रावत, शांति देवी, बलबीर सिंह, मनोहरी देवी, बचे सिंह आदि मौजूद रहे।
- फोटो समाचार-