{"_id":"597628bd4f1c1bb4058b4592","slug":"71500915901-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएड के छात्रों का 24 दिनों से चल रहा आंदोलन समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएड के छात्रों का 24 दिनों से चल रहा आंदोलन समाप्त
Updated Mon, 24 Jul 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार (ब्यूरो)। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार की एक प्रवक्ता द्वारा छात्रों के साथ कथित अभद्र व्यवहार को लेकर बीएड के छात्रों का 24 दिनों से चल रहा आंदोलन सोमवार को समाप्त हो गया। लैंसडौन विधायक दिलीप रावत ने जूस पिलाकर छात्रों का अनशन तुड़वाया और प्रवक्ता का शीघ्र तबादला कराने का भरोसा दिया।
सोमवार को एबीवीपी के गढ़वाल संयोजक सौरभ नौडियाल के साथ विमलेश चौहान, पंकज जुयाल और अंजलि नेेेगी प्राचार्य कक्ष के आगे क्रमिक अनशन पर बैठ गए। कुछ देर बाद लैंसडौन विधायक दिलीप रावत छात्रों का हाल जानने पहुंच गए। उन्होंने छात्रों और महाविद्यालय के प्राचार्य से वार्ता की और अनशन पर बैठे छात्र-छात्राओं को जूस पिलाकर उनका अनशन समाप्त कराया।
इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने बीएड की प्रवक्ता पर छात्र-छात्राओं के साथ अभद्र व्यवहार करने और उन्हें धमकाने का आरोप लगाया। लैंसडौन विधायक दिलीप रावत ने छात्रों को प्रवक्ता को हटाने का आश्वासन देते हुए डायरेक्टर ऑफ एजूकेशन को फोन पर महाविद्यालय की प्रवक्ता को तबादला होने तक किसी और महाविद्यालय में अटैच करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डा. एमएस रौतेला, एबीवीपी के प्रांत मीडिया प्रभारी गौरव जोशी, शांतनु थपलियाल, होशियार कंडारी, नीरज ढौंडियाल, अमित खत्री, शुभम रावत, नरेश आर्य, संतोष कुमार, सौरभ डबराल, मनीष कुमार आदि मौजूद थे।