फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   69 candidates filed nominations for mayor and one for councilor.

Kotdwar News: मेयर के लिए एक और पार्षद के लिए 69 प्रत्याशियों ने कराया नामांकन

Sun, 29 Dec 2024 10:40 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2024 10:40 PM IST
विज्ञापन
69 candidates filed nominations for mayor and one for councilor.
कोटद्वार। नगर निगम चुनाव के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री एवं नामांकन की प्रक्रिया के तीसरे दिन रविवार को मेयर पद के लिए यूकेडी प्रत्याशी महेंद्र सिंह रावत ने नामांकन कराया, जबकि पार्षद के लिए 69 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया। इस दौरान मेयर पद के लिए सात नामांकन पत्रों की बिक्री भी हुई।
विज्ञापन

रिटर्निंग अधिकारी एडीएम अनिल गब्र्याल और सहायक रिटर्निंग अधिकारी तहसीलदार साक्षी उपाध्याय ने बताया कि मेयर पद के लिए रविवार को सात नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। इस दौरान यूकेडी प्रत्याशी महेंद्र सिंह रावत ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया। उधर, रिटर्निंग अधिकारी सोहन सिंह सैनी ने बताया कि रविवार को पार्षद के लिए 69 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया। सोमवार को चार प्रत्याशियों ने पार्षद के लिए नामांकन कराया था। अब तक कुल 73 प्रत्याशी पार्षद के लिए अपना नामांकन करा चुके हैं।
विज्ञापन



भाजपा प्रत्याशी अंजना वर्मा समेत चारों सभासदों ने भरा पर्चा

सतपुली। नगर पंचायत सतपुली में रविवार को अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी अंजना वर्मा समेत भाजपा के चारों सभासद प्रत्याशियों ने नामांकन करवाया। अंजना वर्मा ने तहसील परिसर में अध्यक्ष पद के रिटर्निंग अफसर एसडीएम अनिल चन्याल के सम्मुख नामांकन पत्र दाखिल किया, जबकि सभासद प्रत्याशियों ने सभासद पद के रिटर्निंग आफिसर डॉ विकेश कुमार यादव के सम्मुख नामांकन करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नामांकन से पूर्व भाजपा प्रत्याशी अंजना वर्मा अपने समर्थकों के साथ तहसील परिसर पहुंचकर अध्यक्ष पद पर नामांकन करवाया। भाजपा से चारों अधिकृत सभासद प्रत्याशियों सतपुली मल्ली से कांति देवी, विकास मोहल्ला से भारत सिंह, संत पॉल अस्पताल से रेनु घिल्डियाल और बस अड्डा वार्ड से सुनीता देवी ने सभासद पद पर नामांकन करवाया। इस मौके पर भाजपा नेता वेदप्रकाश वर्मा, पूर्व प्रधान सतपुली विनोद ममगाईं, भाजपा नगर पंचायत चुनाव प्रभारी जगमोहन रावत, विनोद घिल्डियाल, हषपति बौंठियाल, चिरंजीलाल धस्माना, महेश मिश्रा समेत अनेक भाजपाई मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed