{"_id":"5ccb2624bdec22076f510019","slug":"61556817444-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कान्वेंट स्कूल के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बांधा समां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कान्वेंट स्कूल के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बांधा समां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सतपुली। नगर पंचायत सतपुली में कान्वेंट की प्री-प्राइमरी शाखा पौलाइन किंडरगार्टन के उद्घाटन समारोह में कान्वेंट लैंसडौन के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी।
बृहस्पतिवार को नगर पंचायत स्थित पुराने संतपाल अस्पताल भवन के परिसर में आयोजित उद्घाटन समारोह का शुभारंभ कैथोलिक डायसिस ऑफ बिजनौर के अध्यक्ष बिशप जॉन वाडेकल ने किया। उन्होंने कहा कि संस्था द्वारा सतपुली क्षेत्र में पिछले तीन-चार दशकों से कान्वेंट की स्थापना के प्रयास किए जा रहे थे। जिसमें स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से अब कामयाबी मिल पाई है। संस्था की एजुकेशनल सोसायटी के सचिव फादर जॉन चकनाट ने कहा कि संस्था अगले सत्र तक विद्यालय का अत्याधुनिक सुविधाओं युक्त नया भवन तैयार कर लेगी। कार्यक्रम में कान्वेंट लैंसडौन के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी।
समारोह में तहसीलदार सतपुली सुरेश डबराल, विद्यालय प्रबंधक फादर पोलच्चन, प्रधानाचार्य फादर आल्बर्ट, भाजपा नेता वेद प्रकाश वर्मा, कांग्रेस नगराध्यक्ष सुरजन रौतेला, सभासद थामेश्वर कुकरेती, देवेंद्र राणा, उम्मेद सिंह रावत आदि मौजूद रहे।