फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   नैनीडांडा ब्लॉक के औंलेथ गांव में आग से मचा हाहाकार

नैनीडांडा ब्लॉक के औंलेथ गांव में आग से मचा हाहाकार

Mon, 29 Apr 2019 09:38 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2019 09:38 PM IST
विज्ञापन
नैनीडांडा ब्लॉक के औंलेथ गांव में आग से मचा हाहाकार
धुमाकोट। धुमाकोट तहसील के अंतर्गत नैनीडांडा ब्लॉक के औंलेथ गांव में जंगल की आग पहुंचने से ग्रामीणों में हाहाकार मच गया। अग्निकांड में एक बच्चे सहित तीन लोग झुलस गए। जबकि सात घरों को नुकसान पहुंचा है। आग से बचाव के लिए ग्रामीणों ने गांव से बाहर सुरक्षित स्थान पर भागकर जान बचाई।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान प्रदीप रावत ने बताया कि रविवार दोपहर को औंलेथ गांव के नजदीक आग लग गई थी। उस समय सामान्य आग बताते हुए लोगों ने उसपर गौर नहीं किया, लेकिन, जंगल में चल रही तेज हवाओं के कारण आग ने गांव का रुख ले लिया। शाम तक भीषण रूप से भड़की आग गांव के मकानों और गोशालाओं के करीब पहुंच गई। आग देखकर ग्रामीणों में अफरा तफरी मच गई और लोग घरों से बाहर भागने लगे। घर से बाहर भागते हुए आग की चपेट में आकर सुमित्रा देवी (55) पत्नी गुणानंद, आदित्य (04) पुत्र नरेश चंद्र, रोशनी देवी (29) पत्नी गिरीश चंद्र झुलस गए। इन लोगों को उपचार के लिए शंकरपुर अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन

बच्चों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के बाद सूचना प्रशासन को दी गई। ग्राम प्रधान प्रदीप रावतग्रामीएों के साथ आग बुझाने में जुट गए। करीब एक घंटे की मश्क्कत के बाद उन्होंने आग पर काबू पाया। लेकिन, तब तक मनवर लाल, नरेश मधवाल, सुरेशानंद, मुकेश देवलाल, सतेश्वर प्रसाद, चंद्र प्रकाश, राजेंद्र देवलाल आदि के मकान और गोशाला को आग से नुकसान पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे धुमाकोट थाने के उप निरीक्षक आशाराम नौटियाल ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। आग की चपेट में आने वाले तीन घायलों का इलाज कराया जा रहा है। इसकी रिपोर्ट भेजी जा रही है।
.
- फोटो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed