फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   स्वस्थ और निरोग रहकर ही महिलाएं बनेंगी अपराजिता

स्वस्थ और निरोग रहकर ही महिलाएं बनेंगी अपराजिता

Tue, 19 Feb 2019 10:58 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 19 Feb 2019 10:58 PM IST
विज्ञापन
स्वस्थ और निरोग रहकर ही महिलाएं बनेंगी अपराजिता
कोटद्वार। अमर उजाला के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स महाभियान के तहत मानपुर के ज्ञान गंगा पब्लिक स्कूल में योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में महिलाओं को स्वस्थ रहने के लिए लिए योगाभ्यास कराया गया। कार्यक्रम में महिला पतंजलि की योग शिक्षिका शोभा रावत ने विभिन्न प्रकार के रोगों से निजात दिलाने वाले योग और प्राणायाम की जानकारी दी। शिविर में शामिल 67 प्रतिभागियों ने नारी गरिमा की रक्षा के लिए संवेदनशील रहने की शपथ ली।
विज्ञापन

मंगलवार शाम को मानपुर स्थित गंगा ज्ञान पब्लिक स्कूल के प्रंागण में आयोजित योग शिविर का शुभारंभ महिला पतंजलि योग समिति की राज्य कार्यकारिणी सदस्य शोभा रावत ने किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं से ही परिवार संपन्न बनता है। महिलाएं पुरुषों की अपेक्षा नौ गुना अधिक संवेदनशील होती हैं। महिलाएं परिवार की रीढ़ होती है। एक स्वस्थ परिवार के लिए महिलाओं का स्वस्थ रहना आवश्यक है। महिलाओं को स्वस्थ रहने के लिए नियमित योग करना चाहिए। नियमित योग करने से महिलाओं का शरीर स्वस्थ रहेगा और वे अच्छे तरीके से परिवार की देखभाल कर सकेंगी।
विज्ञापन

योग शिक्षिका शोभा रावत ने महिलाओं को विभिन्न बीमारियों से निजात दिलाने में सहायक योग के अभ्यासों और कई आसनों की जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं को भस्त्रिका, कपालभाती, उज्जायी, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी आदि योग के अभ्यास कराए। उन्होंने कई रोगों के उपचार के लिए घरेलू उपाय भी बताए। इसके बाद बच्चों और महिलाओं ने नारी गरिमा की रक्षा करने का संकल्प लिया। अमर उजाला की ओर से महिलाओं को बाल अपराध और महिला हिंसा के प्रति जागरूक किया गया। इस मौके पर महिलाओं को अंधेरे और रात के समय सुनसान रास्तों पर आवाजाही करने से बचने, बाहरी और संदिग्ध लोगों की सूचना पुलिस को देने के बारे में बताया गया। महिलाओं से अपने आसपास की असामाजिक और आपराधिक गतिविधियों पर नजर रखने और इसकी जानकारी पुलिस को देने की बात कही गई। महिलाओं ने अपराजिता कार्यक्रम की सराहना की। बताया कि शिविर में उन्हें स्वस्थ रहने के साथ ही कानूनी पहलुओं की जानकारी मिली है, जिससे उनमें आत्मविश्वास बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


योग शिविर में ये महिलाएं रही शामिल
- आशा रावत, गोदांबरी, हेमा देवरानी, उर्मिला नैथानी, धनेश्वरी नेगी, कमलेश्वरी देवी रावत, वंदना थपलियाल, आरती खंतवाल, मुन्नी थपलियाल, लता नेगी, आशा थपलियाल, सरोज रावत, पुष्पा ध्यानी, रेखा मैंदोला, अनीता काला, शांति देवी, सुमन घनशाला, उषा देवी, अंकिता भट्ट, सुषमा भट्ट, कौशल्या देवी, माहेश्वरी देवी, मुन्नी देवी, सुनीता, आशा बेबरी, अकांक्षा काला, सीता देवी, सरिता ध्यानी, सुनीता असवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed