{"_id":"5c13dc43bdec225b65447ded","slug":"61544805443-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुगड्डा हो पॉलिथीन मुक्त : भावना चौहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुगड्डा हो पॉलिथीन मुक्त : भावना चौहान
Updated Fri, 14 Dec 2018 10:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुुगड्डा। नगर पालिका परिषद दुगड्डा की बोर्ड बैठक में पुनरीक्षित बजट पर चर्चा की गई। बजट के आय मद के चार करोड़ 78 लाख 47 हजार के सापेक्ष तीन करोड़ 40 लाख 89 हजार का व्यय मद बजट सर्वसम्मति से पारित किया गया।
शुक्रवार को पालिकाध्यक्ष भावना चौहान की अध्यक्षता में आयोजित नगर पालिका दुगड्डा की नवगठित बोर्ड की पहली बैठक पालिका सभागार में आयोजित की गई। बैठक में नगर क्षेत्र के विकास कार्य और पालिका की आय के संबंध में प्रस्ताव पारित किए गए। साथ ही शुरू नहीं किए गए निर्माण कार्यों के प्रस्ताव निरस्त कर पुन: कोटेशन आमंत्रित किए जाने और नगर पालिका क्षेत्र को पूरी तरह से पॉलिथीन और थर्माकोल मुक्त किए जाने का निर्णय लिया गया।
दुगड्डा नगर क्षेत्र स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के उच्चीकरण के लिए आवश्यक कार्रवाई करना, गांधी चौक के निकट पूर्व में पालिका द्वारा निर्मित जीर्णशीर्ण धर्मशाला का नव निर्माण किए जाने, वर्षों से बंद पडे़ वाचनालय को आरंभ किए जाने और उसका नाम पूर्व साहित्यकार डा. शिव प्रसाद डबराल के नाम पर रखने, अध्यक्ष द्वारा जारी किए गए प्रमाणपत्र का शुल्क 10 रुपये करने, गृहकर का पुन: सर्वेक्षण कराकर भवन स्वामी की आर्थिक स्थिति के तहत गृहकर का निर्धारण किए जाने और नगर क्षेत्र की नदियों में उचित स्थान पर कृत्रिम झील का निर्माण के लिए जाने के प्रस्ताव पारित किए गए। इस अवसर पर सभासद दीपक ध्यानी, आशा देवी, अनीता गौड़ आदि मौजूद थे।