फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   साहित्यकार डा. नंद किशोर को साहित्यरत्न से किया सम्मानित

साहित्यकार डा. नंद किशोर को साहित्यरत्न से किया सम्मानित

Sat, 15 Sep 2018 10:52 PM IST
Updated Sat, 15 Sep 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
साहित्यकार डा. नंद किशोर को साहित्यरत्न से किया सम्मानित
कोटद्वार। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) की कोटद्वार इकाई में स्वरचित कविता पाठ प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें अनुज कुमार ने प्रथम, मालविका मिश्रा ने द्वितीय, नीलम अधिकारी ने तृतीय एवं ऋचा रावत ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ अपर महाप्रबंधक दिनेश कुमार गुप्ता ने किया। इस दौरान वर्ष भर हिंदी में कार्य करने वाले कार्मिकों को हिंदी माह समारोह में पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर मानव संसाधन एवं प्रशासन उपमहाप्रबंधक वीके श्रीवास्तव, अपर महाप्रबंधक जितेंद्र सिंह, वरिष्ठ उप-महाप्रबंधक रघुवीर सिंह नेगी, मानव संसाधन उप-प्रबंधक आनंद त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज जानकीनगर में हिंदी दिवस पर आयोजित संगोष्ठी में मातृभाषा हिंदी को सर्वोच्चता प्रदान करने पर जोर दिया गया। संगोष्ठी का शुभारंभ मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार एवं साहित्यकार योगेश पांथरी और साहित्यांचल के अध्यक्ष शिव प्रसाद कुकरेती ने किया। इस मौके पर आर्य कन्या इंटर कालेज कोटद्वार की प्रधानाचार्य रेनू नेगी, बलवीर सिंह नेगी, अनिल कोटनाला, संगीता रावत व राहुल भाटिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डा. नंद किशोर को मिला साहित्यरत्न
साहित्यांचल संस्था की ओर से हिंदी दिवस पर कार्यक्रम आयोजित
अमर उजाला ब्यूरो
कोटद्वार। साहित्यिक संस्था साहित्यांचल की ओर से शुक्रवार देर रात को हिंदी दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ साहित्यकार डा. नंदकिशोर खंडूड़ी को साहित्य रत्न सम्मान दिया गया।
शुक्रवार को देर रात तक चले कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भारतीय स्टेट बैंक कोटद्वार के प्रबंधक राकेश मोहन भट्ट, आर्य समाज के प्रधान सुशील गुप्ता और संस्था के अध्यक्ष शिव प्रकाश कुकरेती ने किया। कार्यक्रम में डा. नागेंद्र ध्यानी के खंडकाव्य सुरसरि-गाथा का विमोचन भी किया गया। इस दौरान आयोजित स्वरचित कविता प्रतियोगिता के विजयी छात्रों और कोटद्वार-भाबर के माध्यमिक विद्यालयों में वर्ष 2018 की बोर्ड परीक्षाओं में विद्यालय स्तर पर सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को भी पुरस्कार वितरित किए गए।

इस अवसर पर संस्था के महासचिव एपी डंगवाल, साहित्यकार डा. वेदप्रकाश माहेश्वरी ‘शैवाल’, डा. चंद्रमोहन बड़थ्वाल, डा. गणेशमणि त्रिपाठी, प्रवेश चंद्र नवानी, चंद्रप्रकाश नैथानी, राम भरोसा कंडवाल, दिनेश ध्यानी, चक्रधर शर्मा ‘कमलेश’, प्रकाश कोठारी, कौशल्या जखमोला व डा. मनोरमा ढौंडियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed