{"_id":"5b9bec6d867a557eb1675a73","slug":"61536945261-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूथ कांग्रेस ने फूंका वित मंत्री अरूण जेटली का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूथ कांग्रेस ने फूंका वित मंत्री अरूण जेटली का पुतला
Updated Fri, 14 Sep 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार/लैंसडौन। यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को शराब कारोबारी विजय माल्या को बचाने का आरोप लगाते हुए वित्त मंत्री अरुण जेटली का पुतला फूंका और उनके इस्तीफे की मांग की।
शुक्रवार को यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता यहां गढ़वाल टाकीज स्थित कांग्रेस कार्यालय में एकत्र हुए। यहां उन्होंने गढ़वाल टाकीज तिराहे पर केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली के पुतले को आग के हवाले किया। इस मौके पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि शराब कारोबारी विजय माल्या ने भाजपा नेताओं के साथ सांठगांठ की पोल खोल दी है। कहा कि विजय माल्या के बयान से साफ जाहिर हो रहा है कि केंद्र की भाजपा सरकार की मिलीभगत से ही शराब कारोबारी विजय माल्या देश छोड़कर भागा है। उन्होंने वित्त मंत्री अरुण जेटली के इस्तीफे की मांग की। पुतला दहन करने वालों में यूथ कांग्रेस के विधान सभा अध्यक्ष विजय सिंह रावत, उपाध्यक्ष सूरज प्रसाद कांति, एनएसयूआई उपाध्यक्ष हिमांशु बहुखंडी, जिला महासचिव उमेद आलम अंसारी, छात्रसंघ महासचिव विशाल वर्मा, बॉबी बिष्ट, अतुल डोबरियाल, हिमांशु नेगी, अरुण, गुलफाम व विनोद आदि शामिल रहे। उधर, लैंसडौन में विजय माल्या के बयान से भड़के युवा कांग्रेसियों ने वित्त मंत्री अरुण जेटली का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अमितराज सिंह के नेतृत्व में पुतला दहन कार्यक्रम में लैंसडौन विधानसभा इकाई के अध्यक्ष सौरभ नेगी, जिला महासचिव शैलेेंद्र चौधरी, अतीत थापा, हीरा सिंह, गौरव पुंडीर व दीपक रावत आदि शामिल थे।
फोटो समाचार