{"_id":"5b97f343867a557ea40c80ee","slug":"61536684867-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएड चतुर्थ सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित न होने से प्रशिक्षितों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएड चतुर्थ सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित न होने से प्रशिक्षितों में रोष
Updated Tue, 11 Sep 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। डा. पीतांबर दत्त बड़थ्वाल हिमालयन स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार के बीएड प्रशिक्षितों की बैठक में परीक्षा के एक माह बाद भी चतुर्थ सेमेस्टर का परिणाम घोषित न होने पर गहरा रोष जताया गया। छात्रों ने कहा कि रिजल्ट घोषित न होने से प्रशिक्षितों को प्रवक्ता भर्ती परीक्षा से वंचित होना पड़ रहा है। बैठक में एक सप्ताह के भीतर परीक्षाफल घोषित न होने पर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी गई।
महाविद्यालय में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि बीएड चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं दो माह पूर्व हो चुकी हैं, लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन ने अभी तक परीक्षा परिणाम घोषित नहीं किए हैं। उन्होंने कहा कि लोक सेवा आयोग के प्रवक्ता भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 सितंबर है। रिजल्ट घोषित नहीं होने से प्रशिक्षित प्रवक्ता भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन नहीं कर पा रहे हैं। इस कारण वे एमएड प्रवेश से भी वंचित रह चुके हैं। बैठक में अंजलि, जीतेंद्र सिंह, अरुण कुमार, ऊषा, मीनाक्षी वर्मा, स्वाति रावत, अंकुश, सुरेश कुमार, आशीष कुमार, रश्मि, राखी, मोहित कुमार, अनूप रावत, अमिता, संजय सिंह, राजेश रावत व विमलेश चौहान आदि ने विचार रखे।