{"_id":"5b3fa0994f1c1b86468b4ee0","slug":"61530896537-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लालपुर की नहरें मलबे से पटी, कैसे होगी धान की रोपाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लालपुर की नहरें मलबे से पटी, कैसे होगी धान की रोपाई
Updated Fri, 06 Jul 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। सिंचाई विभाग की लापरवाही लालपुर के किसानों पर भारी पड़ रही है। गांव की सिंचाई नहर में मलबा जमा होने के कारण खेतों तक पानी नहीं पहुंच रहा है। सालभर बाद भी मलबा नहीं हटने से इस बार की खेती मानसून के भरोसे होगी।
स्थानीय नागरिक कैलाश खंतवाल, मनमोहन, शिव कुमार ध्यानी, सुरेशानंद खंतवाल, आरडी कोटनाला ने सिंचाई विभाग पर उन्हें सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध नहीं कराने का आरोप लगाया। कहा कि वे पिछले साल से विभाग के समक्ष घराट सिंचाई नहर का मलबा हटाने की शिकायत कर रहे हैं, लेकिन विभाग के अधिकारी मामले में लापरवाह बने हुए हैं। वर्तमान में पानी की कमी के चलते वे खेत में धान की पौध नहीं रोप पा रहे हैं। उधर, सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता सीपी भट्ट ने बताया कि विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में सिंचाई नहर के लिए बाईपास नहर बनाई गई है। उसमें पर्याप्त पानी की सप्लाई की जा रही है। पुुरानी बंद पड़ी नहर को खोलने के लिए बजट का इंतजार किया जा रहा है।