फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   आईटीआई के छात्र की संदिग्ध हालात में मौत, पेड़ पर लटका मिला शव

आईटीआई के छात्र की संदिग्ध हालात में मौत, पेड़ पर लटका मिला शव

Tue, 27 Mar 2018 10:44 PM IST
Updated Tue, 27 Mar 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
आईटीआई के छात्र की संदिग्ध हालात में मौत, पेड़ पर लटका मिला शव
लैंसडौन। द्वारीखाल विकासखंड के अंतर्गत पट्टी डबरालस्यूं सिलोगी के ग्राम क्यार निवासी आईटीआई के छात्र की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। छात्र का शव द्वारीखाल-डाडामंडी मार्ग के किनारे एक चीड़ के पेड़ पर लटका मिला है। लैंसडौन के नायब तहसीलदार कुलदीप रावत ने बताया कि मृतक की पहचान कमल नेगी (18) पुत्र चंद्रमोहन नेगी के रूप में की गई है। बताया कि 25 मार्च की शाम द्वारीखाल से डाडामंडी की ओर जाने वाली सड़क पर एक चीड़ के पेड़ पर उसका शव चुन्नी के सहारे लटका मिला। बताया जा रहा है कि युवक 25 मार्च को कोटद्वार के नींबूचौड़ स्थित अपने ननिहाल से बिना बताए कहीं चला गया था। कोटद्वार भाबर में वह आईटीआई की पढ़ाई कर रहा था। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन उसका पता नहीं चला। पेड़ पर शव मिलने की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। राजस्व पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed