{"_id":"5aae9d634f1c1ba7758b6313","slug":"61521392995-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नव संवत्सर पर लिया कोटद्वार को ‘‘योग नगरी’’ बनाने का संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नव संवत्सर पर लिया कोटद्वार को ‘‘योग नगरी’’ बनाने का संकल्प
Updated Sun, 18 Mar 2018 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। चैत्र शुक्ल प्रतिपदा और भारतीय नववर्ष के शुभारंभ पर भारत स्वाभिमान न्यास कोटद्वार की ओर से मालवीय उद्यान में योगाभ्यास और प्राणायाम कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ रविवार सुबह पांच बजे नवसंवत्सर अभिनंदन समारोह के अध्यक्ष जीत सिंह पटवाल ने किया।
इस मौके पर डा. पद्मेश बुड़ाकोटी ने कहा कि आज एक बार फिर विश्व में भारत का परचम लहरा रहा है। 21 जून को घोषित ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस’ इसका उदाहरण है। विक्रम संवत के आधार पर देशवासियों के सभी मुहूर्त, तीज-त्योहार, उत्सव, संस्कार तय होते हैं। न्यास के गढ़वाल मंडल प्रभारी अमित सजवाण ने कहा कि न्यास का लक्ष्य पूरे कोटद्वार को योग नगरी बनाना है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में योग साधकों ने उपस्थित होकर भ्रामरी, कपालभाति, उज्जायी, अनुलोम-विलोम, उद्गीत आदि प्राणायाम एवं विभिन्न योगासन किए। इस मौके पर न्यास के जिला प्रभारी विजय नौटियाल, विजय भाटिया, सचिन माहेश्वरी, विजयपाल नेगी, भगवती प्रसाद जुयाल, बीना रावत, सुमन कुकरेती, सुशील तिवारी, भगवती गुसाईं, श्वेता चौधरी, दिनेश जुयाल, चंद्रप्रकाश नैथानी, गोपाल कृष्ण बड़थ्वाल, सतीश तिवारी, आशा रावत, अंजू सिंह, शशि भूषण अमोली आदि मौजूद थे।
.
फोटो