{"_id":"5aad4bf24f1c1bb6758b5ee0","slug":"61521306610-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय विद्यालय के लिए पूर्व सैनिकों का धरना जारी, 19 को निकालेंगे रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय विद्यालय के लिए पूर्व सैनिकों का धरना जारी, 19 को निकालेंगे रैली
Updated Sat, 17 Mar 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। कोटद्वार में केंद्रीय विद्यालय का निर्माण की मांग को लेकर पूर्व सैनिक सेवा परिषद और केंद्रीय विद्यालय संयुक्त संघर्ष समिति ने 11वें दिन भी धरना-प्रदर्शन किया। पूर्व सैनिकों ने कहा कि केंद्र और राज्य में एक ही सरकार होने के बावजूद कोटद्वार में केंद्रीय विद्यालय के निर्माण में कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। इससे आक्रोशित पूर्व सैनिकों ने 19 मार्च को कोटद्वार में रैली निकालने का निर्णय लिया है।
शनिवार को परिषद के अध्यक्ष जीके बड़थ्वाल के नेतृत्व में पूर्व सैनिक कोटद्वार तहसील में एकत्रित हुए। वक्ताओं ने प्रदेश सरकार पर केंद्रीय विद्यालय की मांग को अनसुना करने का आरोप लगाया। कहा कि लंबे समय से कोटद्वार की जनता और पूर्व सैनिक केंद्रीय विद्यालय की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार इस ओर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। इससे पूर्व सैनिकों में आक्रोश है। पूर्व सैनिकों ने 19 मार्च को रैली निकालकर कोटद्वार तहसील में प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन का निर्णय लिया है।
धरना-प्रदर्शन में राकेश देवरानी, नत्थी प्रसाद, कै. इंदर सिंह कंडारी, प्रवीन नेगी, वीरेंद्र सिंह रावत, संजय बिष्ट, उमेद सिंह चौधरी, कै. सीपी डोबरियाल, बलवान सिंह रावत, कै. पीएल खंतवाल, गोविंद डंडरियाल व अनूप सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
-फोटो