फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   छात्राओं की सजाई सुंदर रंगोली ने सबका मन मोहा

छात्राओं की सजाई सुंदर रंगोली ने सबका मन मोहा

Fri, 23 Feb 2018 10:48 PM IST
Updated Fri, 23 Feb 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
छात्राओं की सजाई सुंदर रंगोली ने सबका  मन मोहा
कोटद्वार। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्र संघ सप्ताह के तहत रंगोली और वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। रंगोली में निधि व वाद-विवाद में कंचन ने बाजी मारी।
विज्ञापन

शुक्रवार को महाविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग में डा. पुष्पांजलि आर्य के मार्ग दर्शन में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें निधि प्रथम, प्रेरणा द्वितीय और निति नेगी तृतीय रही। निर्णायक मंडल में डा. चंद्रप्रभा कंडवाल, डा. सीमा कुमारी, डा. प्रियंका अग्रवाल, डा. संगीता शामिल रहे। इसके बाद डा. अमित कुमार जायसवाल के मार्गदर्शन में उत्तराखंड में जल विद्युत परियोजनाओं की प्रासंगिकता विषय पर वाद विवाद प्रतियोगिता हुई, जिसमें कंचन हिंदवान प्रथम, विमलेश चौहान द्वितीय, खीमानंद तृतीय रहे। निर्णायक मंडल में डा. मनोज रियाल, डा. सुरभि मिश्रा, डा. रंजना सिंह, डा. अनिल मान, डा. सूर्यमोहन शामिल रहे। इस अवसर पर छात्रसंघ प्रभारी डा. डीएम शर्मा, छात्रसंघ अध्यक्ष अरुण मोहन डोबरियाल, शुभम डबराल, अनुराग रावत, गुरदयाल सिंह, बॉबी बिष्ट, शिवानी काला, शिवेश द्विवेदी, सौरव पांडे आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed