{"_id":"5a85bd424f1c1bb1208b96b5","slug":"61518714178-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डा. अंबेडकर की मूर्ति खंडित करने पर ग्रामीणों में आक्रोश.","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डा. अंबेडकर की मूर्ति खंडित करने पर ग्रामीणों में आक्रोश.
Updated Thu, 15 Feb 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
किशनपुर (कोटद्वार)। भाबर के झंडीचौड़ रामलीला मैदान में शरारती तत्वों द्वारा अंबेडकर की मूर्ति को खंडित करने पर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने कलालघाटी पुलिस चौकी में मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
महिला मंगल दल झंडीचौड़ उत्तरी गीता सिंह, उप प्रधान पूजा देवी, ग्रामीण अमित नेगी, विनोद देवी, पुष्पा देवी, शकुंतला देवी, पिंकी देवी, रेखा देवी, कांता देवी, शशि भूषण, आलम सिंह का कहना है कि झंडीचौड़ उत्तरी स्थित हॉट बाजार और रामलीला मैदान में शाम ढलते ही नशेड़ियों और शरारती तत्वों का जमावड़ा लगना शुरू हो जाता है। बुधवार को देर रात शरारती तत्वों ने रामलीला मैदान में लगी भारत के संविधान निर्माता डा. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति को खंडित कर दिया। बताया कि पूर्व में भी मूर्ति के साथ छेड़छाड की गई थी जिसकी सूचना ग्राम प्रधान को दी गई थी। ग्रामीणों ने घटना स्थल पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन करते हुए दोषी शरारती तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने उक्त मामले में कलालघाटी पुलिस चौकी में तहरीर दी है। वहीं कलालघाटी चौकी इंचार्ज विवेक राठी का कहना है कि क्षेत्र में लगातार गश्त लगाई जा रही है, घटना स्थल के क्षेत्र में गश्त बढ़ाई जाएगी। मामले की जांचकर दोषियों के खिलाफ कानूूूनी कार्रवाई की जाएगी।