फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   राहुल, काजल और अमन रहे प्रतियोगिताओं में अव्वल

राहुल, काजल और अमन रहे प्रतियोगिताओं में अव्वल

Fri, 19 Jan 2018 10:28 PM IST
Updated Fri, 19 Jan 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
राहुल, काजल और अमन रहे प्रतियोगिताओं में अव्वल
कोटद्वार। राजकीय इंटर कालेज कुंभीचौड़ में आयोजित ब्लाक स्तरीय राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता अभियान में बच्चों को मतदान का महत्व बताया गया। इस मौके पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में राहुल, काजल और अमन अव्वल रहे।
विज्ञापन

अभियान का शुभारंभ मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी सुषमा दास, विशिष्ट अतिथि उपशिक्षा अधिकारी अभिषेक शुक्ला, जीआईसी कोटड़ीढांग के प्रधानाचार्य अमर सिंह गौनियाल और जीआईसी कुंभीचौड़ के प्रधानाचार्य सुनील प्रकाश मधवाल ने संयुक्त रूप से सरस्वती मां के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया। अपने संबोधन में वक्ताओं ने कहा कि सभी निर्वाचनों में लोगों को अपने मत का प्रयोग करना चाहिए। इस मौके पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में राहुल, अजय कुमार, राजेश, निबंध प्रतियोगिता में काजल, कौशिक धूलिया, प्रियंका जोशी, भाषण प्रतियोगिता में अमन राणा, शुभि, आकाश राणा क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। इस अवसर पर नीरज कुमार कमल, वीरेंद्र कुमार, गजेंद्र सिंह कोठिया, पूनम पांथरी, अरविंद वर्मा, सुरेश सिंह, दीवान सिंह रावत, अयोध्या प्रसाद शर्मा, मनोज रावत, कमलेश्वर प्रसाद, विक्रम सिंह रावत, मेहरबान सिंह रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

.
फोटो समाचार
.
जारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed