फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   आशाओं ने सीएम पर लगाया कोरे आश्वासन देने का आरोप

आशाओं ने सीएम पर लगाया कोरे आश्वासन देने का आरोप

Sat, 02 Dec 2017 09:50 PM IST
Updated Sat, 02 Dec 2017 09:50 PM IST
विज्ञापन
आशाओं ने सीएम पर लगाया कोरे आश्वासन देने का आरोप
कोटद्वार। अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर आशा कार्यकत्रियों ने शनिवार को भी कार्य बहिष्कार किया। उनका धरना प्रदर्शन 47वें दिन भी जारी रहा। कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से आशाओं को मात्र आश्वासन ही दिया गया, लेकिन मांगों को लेकर कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं की जा रही है। ऐसे में कामकाज छोड़कर धरना-प्रदर्शन कर रही आशाओं में रोष व्याप्त है। आशाओं ने प्रदेेश सरकार से जल्द मांगों के निस्तारण करने की मांग की है।
विज्ञापन

शनिवार को कोटद्वार तहसील में आशा संगठन की दुगड्डा ब्लॉक की अध्यक्ष प्रभा चौधरी ने कहा कि सभी आशा कार्यकत्रियां अपने घर के कामकाज को छोड़कर 47 दिन से धरना-प्रदर्शन कर रही है, लेकिन सरकार की ओर से आशाओं की मांगों को लेकर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। मुख्यमंत्री के कोटद्वार दौरे पर आशाओं को दिए गए आश्वासन के बावजूद उनकी मांगें ठंडे बस्ते में है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आशाएं 12 वर्ष से स्वास्थ्य विभाग को अपनी सेवाएं दे रही है, लेकिन प्रदेश सरकार लगातार आशाओं की उपेक्षा कर रही हैं। आशाओं ने उनके द्वारा दी जा रही सेवाओं के लिए उचित मानदेय देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर संगठन की उपाध्यक्ष मीरा नेगी, सचिव रंजना कोटनाला, नीलम कुकरेती, सुनीता नेगी, भागीरथी भंडारी, राखी रावत, ज्योति रावत, रोशनी जदली, विनिता काला, मीना रावत, सुमित्रा भट्ट, कल्पना बिष्ट, उषा देवी, उषा चौहान, गोदांबरी देवी, सरोज जदली आदि मौजूद रहे।
- फोटो -
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed