फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   छात्रों की सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी: एएसपी

छात्रों की सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी: एएसपी

Sat, 28 Oct 2017 10:54 PM IST
Updated Sat, 28 Oct 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
छात्रों की सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी: एएसपी
कोटद्वार। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश वर्मा ने नगर एवं ग्रामीण अंचलों के सरकारी और गैरसरकारी स्कूलों के प्रबंधकों, प्रधानाचार्यों की शनिवार को कोतवाली में बैठक बुलाई। बैठक में गुरुग्राम (हरियाणा) में छात्र प्रद्युम्न की मौत की घटना के बारे में शासन से प्राप्त दिशा-निर्देश बताए गए। कहा कि छात्रों की सुरक्षा के मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। छात्रों को स्कूल में भयमुक्त और सुरक्षित माहौल देने की जिम्मेदारी संबंधित विद्यालय प्रशासन की है। 31 दिसंबर तक हर विद्यालय में पर्याप्त संख्या में सीसीटीवी कैमरे लगा दिए जाएं। बालक और बालिकाओं के लिए हर हालत में अलग-अलग शौचालय होने जरूरी हैं। बैठक में एएसपी डॉ. हरीश वर्मा ने नगर के स्कूलों के प्राचार्यों और अध्यापकों से बच्चों की सुरक्षा के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी ली। बताया कि पिछली बैठक में इस बारे में विस्तार से जानकारी दे दी गई थी। अब 31 दिसंबर तक हर हाल में सभी इंतजाम कर लिए जाएं। कहा कि विद्यालय परिसर में बच्चों की सुरक्षा के लिए भयमुक्त माहौल और सुरक्षित वातावरण प्रदान करने की जिम्मेदारी विद्यालय प्रबंधन की है। हर विद्यालय में पर्याप्त संख्या में सीसीटीवी कैमरे लगाने, विद्यालय में कार्यरत कर्मचारियों का पुलिस सत्यापन कराना, शिक्षकों-कर्मचारियों के प्रोफाइल तैयार कर सूचना पट्ट में लगाना, स्कूल के किसी भी बच्चे को उनके अभिभावक की अनुमति के बिना किसी के साथ न भेजना स्कूल प्रबंधन की जिम्मेदारी है। बच्चों की सुरक्षा में किसी प्रकार की लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि 31 दिसंबर तक उक्त मानकों का पालन सुनिश्चित न होने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बैठक में प्रधानाचार्य जनार्दन बुड़ाकोटी, सतेंद्र प्रसाद खुगशाल, एसजीआरआरपीएस लालपानी के दान सिंह बिष्ट, सुनीता देवी, अमर सिंह, रमाकांत कुकरेती, बृजेशरानी, बीना मित्तल, महावीर सिंह, संजय नेगी समेत सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्य, प्रबंधक और अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed