{"_id":"59df9dfb4f1c1b68678b55da","slug":"61507827195-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटद्वार की बेटी शिवानी को राष्ट्रीय प्रतियोगिता में मिला तीसरा स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटद्वार की बेटी शिवानी को राष्ट्रीय प्रतियोगिता में मिला तीसरा स्थान
Updated Thu, 12 Oct 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। मेहरबान सिंह कंडारी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की 12वीं की छात्रा शिवानी ने अंबेडकर फाउंडेशन की ओर से आयोजित राष्ट्रीय निबंध प्रतियोगिता में देशभर में तीसरा स्थान प्राप्त कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित सम्मान समारोह में छात्रा शिवानी को देश के सामाजिक न्याय मंत्री थावर चंद गहलौत और राज्यमंत्री रामदास अठावले ने 20 हजार रुपये का ड्राफ्ट और प्रमाणपत्र प्रदान किया। छात्रा की इस उपलब्धि के लिए विद्यालय के प्रधानाचार्य हरिचरण चतुर्वेदी ने शुभकामनाएं दी हैं।
शिवानी ने बताया कि जनवरी 2017 में राष्ट्र और राष्ट्रीयता के प्रति डा. भीमराव अंबेडकर के विचार विषय पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में उसने प्रतिभाग किया था। इसमें देशभर के सैकड़ों छात्रों ने प्रतिभाग किया, जिसमें 12 छात्रों का पुरस्कार के लिए चयन हुआ। इस प्रतियोगिता में उसे तीसरा स्थान मिला है।