{"_id":"59d909464f1c1bb6678b49a6","slug":"61507395910-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामान्य ज्ञान में प्रियांशु और चित्रकला प्रतियोगिता में शताक्षी ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामान्य ज्ञान में प्रियांशु और चित्रकला प्रतियोगिता में शताक्षी ने मारी बाजी
Updated Sat, 07 Oct 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कोटद्वार। लैंसडौन वन प्रभाग की कोटद्वार रेंज की ओर से वन्य प्राणी सप्ताह के समापन पर वीणा विद्या मंदिर जूनियर हाई स्कूल कोटद्वार में शनिवार को सामान्य ज्ञान और चित्रकला प्रतियोगिता कराई गई।
जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुमन कोटनाला की अध्यक्षता में आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में प्रियांशु नेगी प्रथम, अभिषेक द्वितीय और अंकुर नेगी तृतीय स्थान पर रहे। इसी प्रकार चित्रकला में शताक्षी ने प्रथम, पायल ने द्वितीय और अनुजदीप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
उप प्रभागीय वनाधिकारी कोटद्वार जीसी बेलवाल ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। आपदा राहत में अच्छे कार्य करने वाले कर्मचारियों दीपक रावत, जगवीर सिंह, जगजीवन सिंह, संगीत और राकेश सिंह को जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुमन कोटनाला ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
वीणा विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य मनमोहन सिंह नेगी, वन क्षेत्राधिकारी एसपी कंडवाल, सतविंदर पाल सिंह, याकूब अली, राहुल चमोली, महेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह, पुष्कर सिंह, कविता ध्यानी, आरती बिष्ट, गीता जुयाल, सुमनलता आदि मौजूद रहे।