फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   जीएसटी में पूरी पारदर्शिता के साथ होगा काम: पीके गोयल

जीएसटी में पूरी पारदर्शिता के साथ होगा काम: पीके गोयल

Thu, 24 Aug 2017 10:47 PM IST
Updated Thu, 24 Aug 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
जीएसटी में पूरी पारदर्शिता के साथ होगा काम: पीके गोयल
कोटद्वार। जीएसटी में व्यापारियों को आ रही समस्याओं का निस्तारण करने के लिए केंद्रीय माल एवं सेवा कर विभाग की ओर से बीईएल सभागार में जीएसटी सेमीनार का आयोजन किया गया। प्रधान आयुक्त पीके गोयल ने व्यापारियों को जीएसटी प्रक्रिया की जानकारी दी। कहा कि जीएसटी में पूरी पारदर्शिता के साथ आनलाइन काम होगा। व्यापारी किसी भी दिक्कत के लिए अधिकारियों से दफ्तर में संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त ऋषिकेश मंडल स्वपन दास और कोटद्वार रेंज अधीक्षक एके सिंघल ने व्यापारियों से कहा कि जिस व्यापारी के नाम से माल होगा, उसके लेखा-जोखा और कर भुगतान की जिम्मेदारी उसी व्यापारी की होगी। जिन व्यापारियों के पास दूसरे राज्यों से मंगाया पुराना स्टाक है, उन्हें समाधान योजना का लाभ नहीं मिलेगा। कहा कि ट्रांस-1 फार्म पोर्टल में आनलाइन लाने की समस्या का समाधान सरकार द्वारा जल्द किया जाएगा। यह एक तकनीकी प्रक्रिया है। जीएसटी भुगतान किए गए माल पर ही व्यापारियों को इनपुट मिलेगा। व्यापारियों के रिकार्ड पारदर्शिता के आधार पर ही स्वीकार किए जाएंगे। जीएसटी का भुगतान माल की सप्लाई पर ही होगा। कहा कि जीएसटी का कोई भी प्रावधान उन व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर लागू होगा, जिसके नाम पर जीएसटी नंबर लिया गया है। व्यापारियों के बिल पर यदि जीएसटी नंबर होगा तो रिटर्न भरने के दौरान स्वयं खाते में इनपुट आ जाएगा। इस मौके पर व्यापार मंडल के महामंत्री लाजपत राय भाटिया, जिलाध्यक्ष अजय अग्रवाल, पंकज भाटिया, सेवक राम मानुजा आदि व्यापारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed