{"_id":"59971c894f1c1bba518b463e","slug":"61503075465-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिलेंडर की आग से झुलसे बेटे की दिल्ली में उपचार के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिलेंडर की आग से झुलसे बेटे की दिल्ली में उपचार के दौरान मौत
Updated Fri, 18 Aug 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। गत 03/04 अगस्त की रात बादल फटने के बाद शहर में आई बाढ़ में अफरातफरी के दौरान रिफ्यूजी कालोनी में इनवर्टर फटने और गैस सिलेंडर के रिसाव से लगी आग में बुरी तरह झुलसे 19 वर्षीय राहुल ने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है। राहुल की मौत की खबर लगते ही कोटद्वार की रिफ्यूजी कालोनी में एक बार फिर शोक की लहर छा गई। एक सप्ताह पूर्व राहुल की मां रेनू भाटिया की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। पिता हरेंद्र भाटिया की हालत गंभीर बनी है। वह दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती हैं।
नगर सभासद विनय भाटिया ने इसकी पुष्टि की है। बताया कि गत तीन और चार अगस्त की रात आई बाढ़ में अफरातफरी के दौरान हरेंद्र भाटिया के घर में गैस रिसाव और इनवर्टर फटने से परिवार के तीनों सदस्य बुरी तरह झुलस गए थे। तब तीनों लोगों हरेंद्र भाटिया (48), उनकी पत्नी रेनू भाटिया (42) और उनके बेटे राहुल भाटिया (19) को कोटद्वार में प्राथमिक उपचार के बाद दिल्ली हायर सेंटर रेफर किया गया था। गत नौ अगस्त को जहां दिल्ली में उपचार के दौरान रेनू भाटिया की मौत हो गई थी, अब ठीक एक सप्ताह बाद उनके बेटे राहुल ने भी दम तोड़ दिया है। दिल्ली में पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसका शव शनिवार को कोटद्वार लाया जा रहा है।