फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   57 youth selected in employment fair

रोजगार मेले में 57 युवाओं का चयन

Wed, 21 Oct 2020 10:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
57 youth selected in employment fair
जीआईसी कोटद्वार में आयोजित रोजगार मेले में परीक्षा देते युवक-युवतियां। - फोटो : KOTDWAR
क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय लैंसडौन व एनटीटीएफ की पहल पर सरकार की आशीर्वाद योजना के तहत बुधवार को जीआईसी में रोजगार मेले में 55 युवाओं का चयन निशुल्क चार वर्षीय ऑटोमोबाइल मैन्यूफैक्चरिंग डिप्लोमा के लिए किया गया।
विज्ञापन

क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी अनुभा जैन ने बताया कि रोजगार मेले में 153 युवक युवतियों ने पंजीकरण कराया। लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर 55 युवाओं का चयन किया गया। उन्होंने बताया कि चयनित युवाओं को निशुल्क चार वर्षीय ऑटोमोबाइल मैन्यूफैक्चरिंग डिप्लोमा कराया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को प्रथम वर्ष में आठ हजार 500 रुपये, द्वितीय वर्ष में 10 हजार 500 रुपये, तृतीय वर्ष में 12 हजार 500 रुपये और चतुर्थ वर्ष में 14 हजार 500 रुपये प्रतिमाह प्रदान किया जाएगा। साथ ही कैंटीन, ट्रांसपोर्ट, यूनीफार्म, इंश्योरेंस, चिकित्सा सुविधा और स्टडी मैटीरियल की सुविधा दी जाएगी। इस मौके पर सेवायोजन विभाग से प्रदीप सिंह, विकास कुमार, एनटीएफटी की प्रधानाचार्या श्रीजा, एचआर संजीव, एकाउंट मैनेजर रजनीश, चंद्रपाल, अशोक मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed