फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   56 projects selected under MSY

एमएसवाई में पौड़ी जिले में 250 इकाइयों की स्थापना का लक्ष्य

Sat, 24 Oct 2020 10:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
56 projects selected under MSY
मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना (एमएसवाई) के लिए हुए साक्षात्कार में 56 प्रोजेक्ट चयनित किए गए, जिसमें 2.96 करोड़ का पूंजी निवेश प्रस्तावित किया गया है। योजना के तहत 165 लोगों को स्वरोजगार मिलेगा। योजना के तहत सेवा क्षेत्र, व्यवसाय क्षेत्र व विनिर्माण क्षेत्र में उद्यमों के लिए 10 से 25 लाख रुपये का ऋण बैंक से मिलेगा, जिसमें प्रोजेक्ट मूल्य का 20 फीसदी अनुदान दिया जाएगा।
विज्ञापन

तहसील सभागार में एसडीएम योगेश मेहरा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय टास्क फोर्स कमेटी ने लाभार्थियों के साक्षात्कार लिए। जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक मृत्युंजय सिंह ने बताया कि चयनित प्रोजेक्ट में जनरल स्टोर, मुर्गी पालन, रेडीमेट गारमेंट स्टोर, कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर, गाय पालन, बकरी पालन शामिल है। जिला स्तरीय टास्क फोर्स कमेटी में यूजीबी कोटद्वार के शाखा प्रबंधक हरीश कंडारी, एसबीआई के मुख्य प्रबंधक सुशांत गोयल, पीएनबी के वरिष्ठ प्रबंधक पवन रावत, पशु चिकित्साधिकारी डा.बीएम गुप्ता, राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज हल्दूखाता के आशीष गुसाईं शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed