फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   5,430 candidates will appear for the graduate-level examination at 17 centers in Pauri.

Kotdwar News: पौड़ी के 17 केंद्रों में 5430 अभ्यर्थी देंगे स्नातक स्तरीय परीक्षा

Fri, 19 Sep 2025 10:31 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 19 Sep 2025 10:31 PM IST
विज्ञापन
5,430 candidates will appear for the graduate-level examination at 17 centers in Pauri.

विज्ञापन




पौड़ी। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से रविवार को जनपद में स्नातक स्तरीय लिखित परीक्षा आयोजित होगी। डीएम स्वाति एस भदौरिया ने अधिकारियों के साथ बैठक कर परीक्षा को शांतिपूर्वक संपन्न करने के निर्देश दिए।


बताया कि परीक्षा को लेकर जनपद में कुल 17 परीक्षा केंद्रों में 5430 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण करवाया है। पौड़ी नगर क्षेत्र के पांच केंद्रों पर 1392, श्रीनगर के छह केंद्रों पर 1944, जबकि कोटद्वार के छह केंद्रों पर 2094 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। डीएम ने सभी सेक्टर मजिस्ट्रेटों को अपने क्षेत्रों का पूर्व निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेने को कहा। वहीं एसएसपी लोकेश्वर सिंह ने पुलिस को सभी परीक्षा केंद्रों में कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। आयोग के अमरीश रावत ने परीक्षा आयोजन की विस्तार से जानकारियां दीं। इस मौके पर एडीएम अनिल गर्ब्याल, संयुक्त मजिस्ट्रेट दीक्षिता जोशी, डीईओ माध्यमिक रणजीत सिंह नेगी, एसीएमओ डॉ. पारुल गोयल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed