फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   पेशावर कांड के नायक वीर चंद्र गढ़वाली का किया भावपूर्ण स्मरण

पेशावर कांड के नायक वीर चंद्र गढ़वाली का किया भावपूर्ण स्मरण

Tue, 23 Apr 2019 10:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2019 10:03 PM IST
विज्ञापन
पेशावर कांड के नायक वीर चंद्र गढ़वाली का किया भावपूर्ण स्मरण

विज्ञापन
कोटद्वार। विभिन्न संगठनों ने मंगलवार को पेशावर कांड की 89वीं वर्षगांठ को धूमधाम से मनाया। इस मौके पर पेशावर कांड के नायक वीर चंन्द्र सिंह गढ़वाली समेत अन्य को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।
तहसील परिसर में पेशावर कांड की 89वीं वर्षगांठ पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेशावर कांड के नायक वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की प्रतिमा का माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने वीर चंद्र सिंह गढ़वाली को बहुआयामी प्रतिभा का धनी बताया। कहा कि गढ़वाली जी ने 23 अप्रैल 1930 में पेशावर में निहत्थे पठानों पर अंग्रेजों द्वारा गोली चलाने के आदेश को न मानते हुए आजादी की अलख जगाई थी। उन्होंने केंद्र सरकार, उत्तरप्रदेश सरकार और उत्तराखंड सरकार पर गढ़वाली जी के आश्रितों को परेशान करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जो जमीन तत्कालीन समय में सरकार ने गढ़वाली जी को आवंटित की थी, उसी जमीन को खाली कराने के नोटिस भाजपा सरकारों ने भेजा जो दुर्भाग्यूपर्ण है। कहा कि गढ़वाली जी ने भरत नगर उर्तिछा को मसूरी की तर्ज पर विकसित करने का जो सपना देखा था, आज भी वह धरातल पर नहीं उतर पाया है, हालांकि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने गढ़वाली जी की सोच के अनुरूप भरत नगर उर्तिछा के समग्र विकास के लिए विकास की रूपरेखा को अंतिम रूप देने का प्रयास किया था। इस मौके पर मेयर हेमलता नेगी, महावीर सिंह रावत, पूर्व राज्य मंत्री जसवीर राणा, विजय नारायण सिंह, महानगर अध्यक्ष संजय मित्तल, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष रंजना रावत, कृष्णा बहुगुणा, पार्षद अनिल रावत, विपिन डोबरियाल, हर्षिता रावत, शोभा देवी, किरणमाला, गबर सिंह, प्रदीप अग्रवाल, शंकेश्वर प्रसाद सेमवाल, महेन्द्र कुमार अग्रवाल, कृष्ण कुमार प्रजापति, मोहन प्रजापति, डा. नंद किशोर जखमोला, कुंवर सिंह रावत, विजय माहेश्वरी, विनोद नेगी, चंद्रमोहन रावत, जितेंद्र भाटिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

दूसरी ओर, लैंसडौन भवन देवी मंदिर में उत्तराखंड विकास पार्टी की बैठक में पेशावर कांड के नायक चंद्र सिंह गढ़वाली, ठाकुर सिंह बुटोला, ठाकुर नारायण सिंह गुसाईं, ठाकुर केदार सिंह ठाकुर दौलत सिंह, हरक सिंह धपोला, नायक भोला सिंह बुटोला, हवलदार शेर सिंह बुटोला, उदय सिंह नेगी, भीम सिंह महर, जीत सिंह रावत आदि को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में अधिवक्ता पंकज भट्ट, ध्यान सिंह नेगी, संजय मलासी, महाराज बिष्ट, महेंद्र बिष्ट, सुरेंद्र भारद्वाज, अभय काला, महेश देवरानी, रजनीकांत ढौंड़ियाल, अनिल बर्थवाल, आशीष किमोठी, मुजीब नैथानी आदि मौजूद रहे।
.
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed