फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   सुशील रघुवंशी हत्याकांड के खुलासे की मांग को लेकर तहसील में धरना-प्रदर्शन

सुशील रघुवंशी हत्याकांड के खुलासे की मांग को लेकर तहसील में धरना-प्रदर्शन

Fri, 12 Apr 2019 10:34 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2019 10:34 PM IST
विज्ञापन
सुशील रघुवंशी हत्याकांड के खुलासे की मांग को लेकर तहसील में धरना-प्रदर्शन
कोटद्वार। वकील सुशील कुमार रघुवंशी हत्याकांड का खुलासा करने की मांग को लेकर बार एसोसिएशन और अन्य संगठनों का कोटद्वार तहसील में 243वें दिन भी धरना-प्रदर्शन जारी रहा। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि करीब डेढ़ साल पहले दिन-दहाड़े हुई वकील की हत्या का खुलासा न होना राज्य की कानून और व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर रहा है।
विज्ञापन

कोटद्वार बार एसोसिएशन के अध्यक्ष किशन सिंह पंवार, पूर्व अध्यक्ष ध्यान सिंह नेगी, उत्तराखंड विकास पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मुजीब नैथानी और समाजसेवी आशीष किमोठी ने कहा कि मृतक वकील सुशील रघुवंशी की पत्नी रेखा रघुवंशी को अपने पति के हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए तहसील में धरना देना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि हत्याकांड के दिन ही पुलिस की ओर से लापरवाही बरती गई। डेढ़ साल बाद भी हत्याकांड का खुलासा न होना कोटद्वार ही नहीं, पूरे प्रदेश की लचर कानून व्यवस्था को दर्शाता है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि परिजन सुशील रघुवंशी हत्याकांड की जांच सीबीआई से कराने की मांग कर रहे हैं, लेकिन इस ओर सरकार ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने घटना के दिन घायलावस्था में सुशील रघुवंशी के बयान दर्ज किए थे, लेकिन जांच में वह डायरी सामने नहीं आई है। कहा कि शासन द्वारा गठित एसआईटी की जांच भी हत्यारोपियों तक नहीं पहुंच पा रही है। शुक्रवार को धरने में बैठने वालों में सुदीप बौंठियाल, आलोक रावत, भरत सिंह नेगी, राजेंद्र, आशुतोष देवरानी, हुकुम सिंह और मनोज सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed