फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   श्रम विभाग में हुई मनमानी नियुक्तियां निरस्त करने की मांग

श्रम विभाग में हुई मनमानी नियुक्तियां निरस्त करने की मांग

Tue, 12 Feb 2019 09:34 PM IST
pratap singh pratap singh
Updated Tue, 12 Feb 2019 09:34 PM IST
विज्ञापन
श्रम विभाग में हुई मनमानी नियुक्तियां निरस्त करने की मांग
political - फोटो : amarujala
कोटद्वार। कोटद्वार के नजीबाबाद रोड निवासी दिव्यांग ठाकुर सिंह समेत कई लोगों ने उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड पर नियमों को ताक पर रखकर नियुक्तियां करने का आरोप लगाते हुए सीएम को ज्ञापन भेजा है। उन्होंने बोर्ड के कार्यालयों और श्रम विभाग में की गई सभी नियुक्तियों को निरस्त कर नियुक्ति प्रक्रिया के लिए विज्ञप्ति प्रकाशित करने की मांग की है।
विज्ञापन

ठाकुर सिंह ने एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री और हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को ज्ञापन भेजा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय कोटद्वार, श्रीनगर समेत अन्य कार्यालयों में नियमों को ताक में रखकर नियुक्तियां की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि संबंधित मंत्री, बोर्ड के सदस्य और सहायक श्रम आयुक्त ने गत एक से 12 दिसंबर के मध्य छह लोगों को कार्यालय में काम पर रखा। इनमें से एक पुरुष और एक महिला को नियुक्ति दे दी गई, लेकिन अन्य चार लोगों को नियुक्ति नहीं दी गई। मनमानी का आलम यह है कि एक 56 वर्ष के व्यक्ति को भी बोर्ड के कार्यालय में नियुक्ति का झांसा देकर काम लिया जा रहा है। उन्होंने सहायक श्रम आयुक्त से सूचना अधिकार अधिनियम के तहत सूचना मांगी, लेकिन 40 दिन बाद भी उन्हें सूचना उपलब्ध नहीं कराई गई। उन्होंने कहा कि नियमों को ताक पर मनमाने ढंग से हो रही नियुक्तियां बेरोजगारों के साथ अन्याय है। उन्होंने ये नियुक्तियां रद्द कर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने और एक दिसंबर 2017 से कार्यालय में काम कर रहे चार लोगों को उनके एक साल का वेतन देने की मांग की है।
विज्ञापन


बोर्ड ने पीआरडी से डाटा एंट्री आपरेटर समेत कुछ पदों के लिए नाम मांगे थे, लेकिन अभी तक विभाग की ओर से किसी को भी नियुक्ति पत्र जारी नहीं किए गए हैं।
-केके गुप्ता, सहायक श्रम आयुक्त कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed