{"_id":"5c376fcebdec22735f52d11b","slug":"51547136974-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेमा, अनिल और धूम सिंह के गीतों पर थिरके दर्शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेमा, अनिल और धूम सिंह के गीतों पर थिरके दर्शक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सतपुली। दो दिवसीय पोखड़ा विकास मेले के अंतिम दिन गायिका हेमा नेगी करासी, अनिल बिष्ट और धूम सिंह रावत के गीतों की धूम रही।
पोखड़ा ब्लाक के अंतर्गत हंस जी महाराज राजकीय इंटर कालेज के प्रागंण में आयोजित दो दिवसीय विकास मेले का दूसरे दिन के कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डा. जय प्रकाश सेमवाल और विशिष्ट अतिथि सुयश महाराज ने किया। उन्होंने ग्रामीण अंचलों में अपनी संस्कृति को बचाए रखने के लिए ऐसे आयोजन कराए जाने पर जोर दिया। मेले में हेमा नेगी करासी, अनिल बिष्ट और धूम सिंह रावत की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों पर दर्शक देर तक झूमते रहे। इस मौके पर राजस्व विभाग, कृषि विभाग, पशुपालन व उद्यान समेत विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर विभागों द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी। इस मौके पर आयोजन समिति के अध्यक्ष धनेश्वर धस्माना, संयोजक राजपाल रावत, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सीएम नौटियाल, कुलदीप रावत व हरपाल सिंह बिष्ट समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
-फोटो