फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   किसके सिर सजेगा पहले मेयर का ताज, फैसला होगा आज

किसके सिर सजेगा पहले मेयर का ताज, फैसला होगा आज

Mon, 19 Nov 2018 10:55 PM IST
Updated Mon, 19 Nov 2018 10:55 PM IST
विज्ञापन
किसके सिर सजेगा पहले मेयर का ताज, फैसला होगा आज
कोटद्वार। आठ दिसंबर, 2017 को अस्तित्व में आए कोटद्वार नगर निगम के पहले मेयर का ताज किसके सिर पर सजेगा, इसका फैसला मंगलवार देर शाम तक हो जाएगा। 40 वार्डों में विभाजित नगर निगम के 257 पार्षदों के भाग्य का फैसला भी मंगलवार शाम तक आ जाएगा। चुनाव परिणामों को लेकर प्रत्याशियों में तो बेचैनी है ही, आम जनता में चुनाव के नतीजों को लेकर उत्सुकता बनी हुई है। देखना यह होगा कि मतदाताओं ने इस बार के चुनाव में किसके नाम पर मोहर लगाई है।
विज्ञापन

मेयर पद के लिए इस बार भाजपा ने जहां लैंसडौन के विधायक दलीप रावत की पत्नी नीतू रावत को मैदान में उतारा, वहीं कांग्रेस ने भी पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी की पत्नी हेमलता नेगी पर दांव खेला है। भाजपा में टिकट के प्रबल दावेदार माने जा रहे पूर्व जिलाध्यक्ष धीरेंद्र चौहान ने टिकट न मिलने पर अपनी पत्नी विभा चौहान को मैदान में उतारकर परिवारवाद की खिलाफ खुली जंग का ऐलान किया। भाजपा से पूर्व पालिकाध्यक्ष शशि नैनवाल और पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुधा सती ने भी पार्टी से विद्रोह कर परिवारवाद के खिलाफ मैदान में ताल ठोकी। भाजपा इस चुनाव में डैमेज कंट्रोल नहीं कर सकी। वहीं कांग्रेस में भी परिवारवाद के खिलाफ आवाज उठी, लेकिन कांग्रेस इसे कंट्रोल करने में सफल रही। दोनों राष्ट्रीय पार्टियों में पनप रहे परिवारवाद को निर्दलीयों ने चुनाव में मुख्य मुद्दा बनाकर उनकी मुश्किलें बढ़ा दी। जानकारों का तो यह भी कहना है कि कोटद्वार इस बार भी इतिहास को दोहराएगा। वर्ष 2012 के चुनाव में कोटद्वार के मतदाताओं ने भाजपा और कांग्रेस को दरकिनार करते हुए जनादेश बसपा की प्रत्याशी बनी रश्मि राणा के पक्ष में दे दिया था।
विज्ञापन

.
.
कोटद्वार नगर निगम एक नजर में
नगर निगम का गठन- 08, दिसंबर, 2017
नगर निगम क्षेत्र के कुुल वार्ड-40
नगर निगम क्षेत्र की कुल आबादी-1,35,647
नगर निगम में कुल मतदाता-1,04, 030
शुभ रात्रि
चंद्रमोहन शुक्ला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed