फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   सतपुली अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं बढ़ी तो होगा अनशन

सतपुली अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं बढ़ी तो होगा अनशन

Mon, 08 Oct 2018 10:20 PM IST
Updated Mon, 08 Oct 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
सतपुली अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं बढ़ी तो होगा अनशन
सतपुली। संयुक्त चिकित्सालय सतपुली में चिकित्सकों की नियुक्ति समेत अन्य सुविधाओं की मांग को लेकर लोगों का धरना-प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा। लोगों ने उनकी मांग पूरी नहीं होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

सोमवार को नयारघाटी विकास समिति के बैनर तले लोग सतपुली तहसील में पहुंचे। उन्होंने राजकीय संयुक्त चिकित्सालय सतपुली में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने की मांग को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। इस अवसर पर आयोजित सभा में वक्ताओं ने सरकार पर सतपुली की उपेक्षा का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार ने सतपुली के अस्पताल को उच्चीकृत तो कर दिया, लेकिन उसमें सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराईं। इसके कारण अस्पताल रेफरल सेंटर बनकर रह गया है। लोग कोटद्वार और अन्य शहरों में इलाज के लिए जाने को मजबूर हैं। उन्होंने शासन-प्रशासन से उनकी मांगों को नहीं मानने पर क्षेत्रीय जनता को साथ लेकर आमरण अनशन करने की चेतावनी दी। इस अवसर प्रताप सिंह, मुकेश चंद, रणधीर सिंह नेगी, अभिषेक नेगी, पातीराम, हरि सिंह, डबल मियां व भास्कर द्विवेदी आदि अनशन पर बैठे।
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed